नवजोत सिंह सिद्धूFeatured Article politics 

पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मैं भी चौकीदार वाले अभियान पर बोला हमला

नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर अपनी शायरियों और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले उनकी शायरियां और उनका बेबाक अंदाज कपिल शर्मा शो में देखने के लिए मिलता था। मगर जब से उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिया था ,उन्हें शो से निकाल दिया गया। मगर नवजोत सिंह सिद्धू का बेबाक अंदाज जारी रहा और वह वही बोलते हैं जो उनके दिल से निकलता है। हाल ही में एक चुनावी रैली में पंजाब में कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार वाले अभियान पर हमला करते हुए तीखी टिप्पणी की।

नवजोत सिंह सिद्धू ने हमला करते हुए कहा कि एक तरफ जहां विकसित देश विकास के नए नए क्षितिज खोजने में लगे हुए हैं। वहीं पर हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के सभी लोगों को चौकीदार बनाने में व्यस्त हैं। चीन पानी के अंदर रेलवे लाइन बिछा रहा है। अमेरिका अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाएं तलाश कर रहा है। रूस नए-नए रोबोट बना कर टेक्नोलॉजी को विकसित कर रहा है। वही हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के सभी लोगों पर चौकीदार का टैग लगाने में व्यस्त हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास का वादा खोखला है। इस सरकार में केवल अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों का ही विकास हुआ है। आम आदमी को इस सरकार में कुछ नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि चौकीदार केवल बड़े उद्योगपतियों के महलों की रक्षा करता है। आम लोगों की जिंदगी से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

नवजोत सिंह सिद्धू पिछले साल भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही वह भाजपा के प्रति काफी आक्रामक रहे हैं। कुछ समय पहले जब पुलवामा आतंकी हमला हुआ था उस समय जब पूरा देश पाकिस्तान को कोस रहा था। ऐसे समय में नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के समर्थन में बयान देकर विवादों में आए थे और तब से लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जाता है और उनके ऊपर देशद्रोही का टैग भी लगाया जाता है।

Summary
पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मैं भी चौकीदार वाले अभियान पर बोला हमला
Article Name
पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मैं भी चौकीदार वाले अभियान पर बोला हमला
Description
हाल ही में एक चुनावी रैली में पंजाब में कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार वाले अभियान पर हमला करते हुए तीखी टिप्पणी की।
Author

Related posts

Leave a Comment