ज्योतिरादित्य सिंधियाFeatured Article लोकसभा 2019 

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, यहां से लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी पर हैं। चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। चुनाव का पहला चरण बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। हालांकि कुछ जगहों पर छोटी मोटी घटनाएं हुईं। मगर कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण सकुशल संपन्न हो गया। मगर अभी भी पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए अपने सभी प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। उसके बाद और चरण भी हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से अपनी सूची जारी करते हुए अलग-अलग राज्यों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। आज हम आपको बताएंगे कि कांग्रेस ने कहां पर किसको टिकट दिया है।

कांग्रेस ने इस बार जो लिस्ट जारी की है उसमें उसने 7 उम्मीदवार तय किए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश से 3 पंजाब से दो और बिहार तथा कश्मीर से 1-1 उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ चाहते थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऐसे सीट से चुनाव लड़वाया जाए जहां पर चुनौती ज्यादा हो। मगर ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट गुना से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी को पंजाब के आनंद साहिब से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के विदिशा से शैलेंद्र सिंह पटेल को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं राजगढ़ से मोना सुस्तानी को टिकट दिया गया है। पंजाब के संगरूर सीट से केवल सिंह ढिल्लों को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बिहार के वाल्मीकि नगर से सास्वत केदार और कश्मीर की लद्दाख सीट से रेजिन पाल दार उम्मीदवार होंगे।

गुना को सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट माना जाता है। यहां पर पहले विजय राजे सिंधिया उसके बाद माधवराव सिंधिया सांसद रहे। देश की 16 लोकसभा चुनाव में से 14 लोकसभा चुनाव में सिंधिया परिवार ने यहां पर जीत हासिल की थी। 2004 के पहले उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां पर जीत हासिल की थी। उस समय माधवराव सिंधिया की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद 2004 2009 और 2014 में ज्योतिराज सिंधिया ने यहां से जीत हासिल की और अब वह पांचवी बार यहां से चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती के नाम की चर्चाएं हैं। वहीं साध्वी प्रज्ञा के नाम को भी लेकर कानाफूसी चल रही है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव पर प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही कर सकती है।

 

Summary
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, यहां से लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
Article Name
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, यहां से लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
Description
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से अपनी सूची जारी करते हुए अलग-अलग राज्यों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। आज हम आपको बताएंगे कि कांग्रेस ने कहां पर किसको टिकट दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment