7-8 दिनों तक नहीं नहाता था पति, पत्नी ने मांगा तलाक
पति पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। मगर कभी कभी पति और पत्नी से जुड़ी ऐसी खबरें आती है जो हमें या तो हैरान कर देती हैं या फिर सोचने को मजबूर कर देती हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। पति पत्नी के बीच झगड़े होना तो आम बात है। मगर आजकल छोटी-छोटी बातों को लेकर तलाक होना एक आम सी बात हो गई है। हाल ही में मध्य प्रदेश की भोपाल जिले की पारिवारिक अदालत में एक ऐसा के सामने आया है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे मध्यप्रदेश की भोपाल की पारिवारिक अदालत में एक महिला ने अपने पति से तलाक की अर्जी केवल इसलिए दी क्योंकि वह 7- 8 दिनों तक नहीं नहाता था और सेविंग नहीं करवाता था।
25 वर्षीय पति और 23 वर्षीय महिला की शादी 1 वर्ष पहले हुई थी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी है। पारिवारिक न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने बताया कि न्यायालय के न्यायाधीश आर एन चंद ने दोनों को 6 महीने तक का समय दिया है और तब तक यदि वह एक दोनों के साथ रहने को राजी हो जाते हैं तो तलाक नहीं होगा।
जज ने बताया कि महिला का कहना है कि 7-8 दिनों तक लगातार ना नहाने से उसके पति के शरीर से बदबू आती है और जब उसे नहाने के लिए बोला जाता है तो वह इत्र लगाकर इससे बचने की कोशिश करता है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की शादी 1 साल पूर्व हुई थी। यह शादी inter-caste और अरेंज मैरिज थी। लड़का सिंधी समाज का था जब की लड़की ब्राह्मण परिवार से थी। लड़की ने सिंधी समाज के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश की मगर उसका आरोप है कि लड़का यानी कि उसका पति सामान को सुव्यवस्थित ढंग से नहीं रखता है। जिसकी वजह से से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हिंदू विवाह अधिनियम 13b के तहत दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। जिसके अनुसार 6 महीने में दोनों का विधिवत तलाक हो जाएगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



