मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और अब कई खट्टी मीठी यादें लोगों को खूब पसंद आ रही है क्योंकि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी पर विपक्ष के द्वारा आरोप लगाया गया था कि पार्टी अपने ही शीर्ष नेताओं के बनाए गए मार्गों का पालन नहीं करती और ना ही उनका पार्टी में कोई सम्मान बचा है लेकिन जीत हासिल करने के बाद आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए योग दानों को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी ने एक खूबसूरत तस्वीर पेश की है। जी हां नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है।
कब मिले नरेंद्र मोदी –
#WATCH Prime Minister #NarendraModi met senior BJP leaders LK Advani and Murli Manohar Joshi, in Delhi, earlier today. pic.twitter.com/31hURsc6Mj
— ANI (@ANI) May 24, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम कल इस बात की ओर इशारा कर चुका था कि केंद्र में पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार वापसी कर रही है जिसके बाद देश-विदेश से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति इजरायल के प्रधानमंत्री के द्वारा नरेंद्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी जाने लगी। इन सबके बाद पार्टी मुख्यालय पर जश्न का भी आयोजन किया गया। और आज नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और इस दौरान मुरली मनोहर जोशी ने नरेंद्र मोदी को मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी।
मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी से नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी से पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। मुरली मनोहर जोशी से मिलने पहुंचे नरेंद्र मोदी का जोशी के द्वारा हिंदु धर्म के प्रतीकों से बने हुए साफे को मोदी के कंधे पर डाल कर उनका स्वागत किया गया।
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम कल यानी कि 23 मई को लगभग लगभग घोषित हो चुका था कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से केंद्र में वापसी कर रही है और जिसके बाद बीजेपी पार्टी मुख्यालय दिल्ली पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश को भी संबोधित किया और कहा कि पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का यह मतलब नहीं की वह कुछ भी ऐसा करेंगे जिससे किसी दूसरी नीतियों पर आंच आए। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रीम संविधान के अंदर ही सारा काम होगा।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

