संजय दत्त ने कहाBollywood Elections 2019 Featured Article News politics Trending लोकसभा 2019 हिन्दी लेख 

संजय दत्त ने कहा, मैं नहीं लडूंगा चुनाव, केवल एक उम्मीदवार का करूँगा प्रचार

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने ब्यान से यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे। हालांकि इस दौरान वह एक उम्मीदवार का प्रचार जरूर करेंगे। जी हां दरअसल पिछले काफी समय से यह अफवाह उड़ रही थी कि संजय दत्त उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। मगर अब संजय दत्त ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दे कि संजय दत्त ने खुद ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

करण जौहर के ‘बलराज’ पर संजय दत्त की बेटी ने की टिप्पणी

भाजपा दिग्गज डॉ मुरली मनोहर जोशी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

संजय दत्त ने कहा..

इसके साथ ही संजय दत्त का कहना है कि वह चुनाव लड़े या न लड़े, लेकिन वह देश और अपनी बहन प्रिया दत्त को हमेशा सपोर्ट करते रहेंगे। वैसे जो लोग नहीं जानते उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि संजय दत्त ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े था। अब ये बात अलग है कि उनका और राजनीती का साथ कुछ खास लंबा नहीं चल पाया। इसके इलावा संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि कोई भी बॉलीवुड एक्टर राजनीती के लिए सही है। वो इसलिए क्यूकि राजनीती में आना बेहद मुश्किल काम है।

समाजवादी पार्टी ने जारी किए चार बड़े नेताओं के नाम

हालांकि इससे पहले संजय दत्त के पिता सुनील दत्त भी मनमोहन सरकार के दौरान युथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मिनिस्टर रह चुके है। मगर ऐसा लगता है कि संजय दत्त को राजनीती कुछ खास रास नहीं आई, लेकिन उनकी बहन प्रिया दत्त आज भी राजनीती के साथ जुडी हुई है। ऐसे में संजय दत्त ने कहा कि वह अपनी बहन का प्रचार जरूर करेंगे, लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। यही उनका आखिरी फैसला है।

बॉलीवुड और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
संजय दत्त ने कहा, मैं नहीं लडूंगा चुनाव, केवल एक उम्मीदवार का करूँगा प्रचार  India Alive
Article Name
संजय दत्त ने कहा, मैं नहीं लडूंगा चुनाव, केवल एक उम्मीदवार का करूँगा प्रचार India Alive
Description
दरअसल पिछले काफी समय से यह अफवाह उड़ रही थी कि संजय दत्त उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। मगर अब संजय दत्त ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment