ओवैसी विवादित बयान मोदी जीत परFeatured Article News politics Trending 

ओवैसी ने दिया विवादित बयान, पीएम मोदी की जीत पर कही यह बात

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है लेकिन अब जुबानी जंग का भी समय शुरू हो चुका है कई नेता अपनी हार से सकते में हैं इसलिए वे चुपचाप बैठे हुए हैं लेकिन कुछ नेताओं के बोल लोगों को अभी भी मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं जिसमें ओवैसी का नाम सबसे पहले नंबर पर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत को देखने के बाद ओवैसी सकते में आ गए हैं और ओवैसी ने मोदी जीत पर विवादित बयान दिया है, उन्होंने इस बार ईवीएम पर ठीकरा न फोड़ते हुए हिंदुओं के दिमाग से छेड़छाड़ की बात कही है।

क्या कहा ओवैसी ने –

लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद जब ओवैसी से इस बारे में पूछा गया कि क्या वे क्या वे इस बार भाजपा की जीत को ईवीएम के साथ जोड़कर देखते हैं तो उन्होंने इस बाबत अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता से इस बार अपना काम किया है। लेकिन इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी जीत पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इस बार ईवीएम में नहीं बल्कि हिंदुओं के दिमाग में छेड़छाड़ हुई है जिसकी वजह से भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत मिला है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कहा कि – चुनाव आयोग को अपनी निष्पक्षता दिखानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अगर वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाए, तो आंकड़ा 100 फीसदी सही निकलेगा।” ओवैसी ने आगे कहा कि इस बार ईवीएम से किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है बल्कि उन्होंने भाजपा की जीत को देखते हुए तिलमिलाकर हिंदुओं पर इसका ठीकरा फोड़ने की कोशिश की। ओवैसी ने आगे कहा कि – ‘इस बार ईवीएम में हेराफेरी नहीं हुई है, हिंदुओं के दिमाग में छेड़छाड़ की गई है।’
पुश्तैनी सीट पर अपना आधिपत्य बनाए हुए असदुद्दीन ओवैसी ने इस बार लोकसभा चुनाव में 2 लाख से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। फिलहाल जल्द ही नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर से शपथ लेते हुए देखना चाहती है।

Related posts

Leave a Comment