प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुरTrending लोकसभा 2019 

मिर्ज़ापुर में मुर्दाबाद सुनने के बाद बनारस पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, अब हुआ कुछ ऐसा

प्रियंका गाँधी मिर्ज़ापुर दौरा : प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक बन गई हैं। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी आज लगातार तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश में बनी रहीं। प्रियंका गांधी बनारस के अस्सी घाट में पहुंची हुई हैं।
गंगा यात्रा अभियान के तहत भ्रमण कर रही हैं प्रियंका गांधी – 
प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम तट से तीन दिवसीय गंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की थी। प्रयागराज में उन्होंने संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद गंगा जल का अवचमन किया और उसके बाद उन्होंने गंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की थी।
इस अभियान के तहत उन्होंने गंगा मार्ग से बनारस और मिर्जापुर की ओर रुख किया था। आज प्रियंका गांधी बनारस के अस्सी घाट पहुंचीं और वहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनसे चुनावी मुद्दे पर बात भी की।
इससे पहले प्रियंका गांधी कल मिर्जापुर में पहुंची हुई थीं, लेकिन मिर्जापुर के लोगों के द्वारा उन्हें भारतीय जनता पार्टी की हनक बता दी गई दरअसल मिर्ज़ापुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा विंध्याचल मंदिर में गईं|
लेकिन वहां पर प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए थोड़े समय के लिए श्रद्धालुओं को बाहर ही रोक आ गया लेकिन श्रद्धालुओं को जब बाहर इंतजार करना पड़ा तो उनके अंदर का आक्रोश फूट पड़ा।
लोगों ने मोदी जिंदाबाद मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए यह मामला यहीं तक नहीं रुका आगे लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
हालांकि मिर्ज़ापुर में प्रियंका गांधी वाड्रा का गंगा यात्रा अभियान के पीछे क्या उद्देश्य है यह तो किसी को नहीं पता लेकिन प्रियंका गांधी का सारा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही टिका हुआ है।
Summary
मिर्ज़ापुर में मुर्दाबाद सुनने के बाद बनारस पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, अब हुआ कुछ ऐसा
Article Name
मिर्ज़ापुर में मुर्दाबाद सुनने के बाद बनारस पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, अब हुआ कुछ ऐसा
Description
प्रियंका गाँधी मिर्ज़ापुर दौरा : प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक बन गई हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment