मायावती का बड़ा ऐलान नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती जो कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष भी हैं उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बहुत बड़ा ऐलान किया है और इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। दरअसल आने वाले लोकसभा चुनाव में मायावती ने भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है।
लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेंगी मायावती –
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बयान दिया है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में भाग,नहीं लेने जा रही हैं।
इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी दमख़म के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगी लेकिन अब यहां बाजी़ पूरी तरीके से पलट चुकी है।
मायावती ने बयान जारी करके सभी राजनीतिक पार्टियों को हैरत में डाल दिया है, लेकिन मायावती ने यह फैसला क्यों लिया ? और इसके पीछे की वजह क्या है ? उन्होंने इस बात पर कुछ भी नहीं कहा है।
उनका कहना सिर्फ इतना है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेने जा रही हैं।
हालांकि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन तो कर लिया था लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि मायावती को अपने कदम पीछे खींचने पड़े यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
गठबंधन के पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती अपने पुराने क्षेत्र बिजनौर के नगीना (सुरक्षित सीट) से या फिर अंबेडकर नगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन गठबंधन के बाद गणित पूरी तरीके से फेल हो चुका है।
गौरतलब है कि मायावती 1989 में बिजनौर से चुनाव लड़कर और वहां से जीत हासिल करके वह संसद पहुंची थी।
फिलहाल मायावती का लोकसभा चुनाव ना लड़ने का यह बड़ा ऐलान भारतीय जनता पार्टी के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
big-announcement-by-mayawati-she-won't-contest-in-loksabha-elections
Publisher Name
SOMENDRA SINGH
Publisher Logo


