देश के लिए ज़रूरी मिशन रूरल इकॉनमी पर पीएम मोदी को ओपन लेटर
मिशन रूरल इकॉनमी पर पीएम को खत
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ,
धारा 370 हटाकर आपने कश्मीर को भारत में संगठित और संयुक्त रूप से जोड़ दिया जिसके लिए आपको ढेरो बधाइयाँ और आभार। देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते आज मैं आपसे अगले लक्ष्य को तय करने का विनतीनुमा सुझाव पत्र लिख रहा हूँ। आपका ध्यान बेहद आवश्यक अपेक्षित है इस मिसाइल पर। अब मिशन कश्मीर की सफलता के बाद देश को मिशन रूरल इकॉनमी की ज़रुरत है।
भले ही ऑटो सेक्टर डाउन हो उसमें पैकेज और पॉलिसी बदलाव के ज़रिये जान डाली जा सकती है लेकिन असली भारत तो रूरल इकॉनमी पर टिका है जिसको मेनस्ट्रीम मीडिया पूछता तक नहीं है ऐसे दिल्ली में हुक्मरानों से सवाल कोई कैसे कर सकता है। वो तो धन्य है आपके जैसे यशस्वी प्रधानमंत्री का जिसने “न्यू इंडिया” की नवीन छाप वाली परिकल्पना रखी है।

कुछ वजह जिसकी लिए “मिशन रूरल इकॉनमी” की ज़रुरत है। पहला है देश का अन्नदाता जो निरंतर बाढ़, भृष्टाचार , सूखे , अनैतिक बाज़ार आदि नकारात्मक शक्तियों की वजह से या तो आज हाशिये पर या तो उसे मरना पड़ता है। दूसरी वजह है फ़ूड अडल्ट्रेशन यानी खाने में मिलावट जिससे आप देख सकते हैं कि हमारे पाछे कुपोषित होते जा रहें और कितने ग्रामीण वासियों को केमिकल्स में छिड़का हुआ अनाज ग्रहण करना पड़ रहा जिससे उनकी मौत हो रही है।
तीसरी वजह है भण्डारण के लिए ढ़ांचात्मक तंत्र का न होना जिससे हर साल लाखो करोड़ अनाज , फल , सब्जी आदि खाने का सामान सड़ जाता है। हम भी यह देख रहे लेकिन आप भयंकर होते हालातो पर नज़र रखते हुए बड़े और उज्जवल भविष्य के तहत मिशन रूरल इकॉनमी को अगला लक्ष्य बनाकर चलेंगे तो देश का किसान जियेगा , बच्चे को सुपोषित होंगे , घरों में खुशहाली आएगी , मुनाफाखोरी बंद होगी जिससे महंगाई नियंत्रित होगी और हमारे किसानो उचित दाम भी मिलेगा और बाज़ार वाले भी माल खरीदेंगे उचित मुनाफे के साथ।
यानी कुल मिलाकर गाँव के घरो , खेतों से होते हुए अनाज की मंडी फिर राशन की दुकानों और फिर मेरी , आपकी , हम सबकी खाने की प्लेट भी अच्छी हो जाएगी बस आपसे यही प्राथना है अब ग्रामीण भारत की तरफ देखिये , अगले मिशन रूरल इकॉनमी को साकार करने हेतु आगे बढ़िए क्योंकि देश को अब आपसे से ही अपेक्षा है और किसी से नहीं।
स्वतंत्रता दिवस की आपको और समूचे देश को हार्दिक बधाइयाँ !
आपका भवदीय
अर्पित पाण्डेय
एक ज़िम्मेदार नागरिक

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

