दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुकसानदेह, जानियें कैसे
हम सभी जानते है कि दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इससे तो ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे। वहीं, दूध न सिर्फ पेट भरने का काम करता है बल्कि इससे ऐसे कई पोषक तत्वों को हासिल करने में आसानी रहती है। जिनकी खासतौर पर शरीर को जरूरत होती है. जो एक तरह से सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कई लोग दूध से दूर भागने की कोशिश करते हैं।
दूध होता है हेल्दी ड्रिंक
क्या आप ये जानते है कि दूध एक हेल्दी ड्रिंक है। मगर आपको यह मालूम होना चाहिए कि इसका सेवन किन चीजों के साथ करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। जो आपकी सेहत को खराब कर सकता है।
वजन का बन सकता है कारण
दरअसल, ऐसा माना जाता है कि दूध और प्रोटीन को कभी-भी एक साथ नहीं लिया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके पेट को हैवी कर सकता है और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। प्रोटीन वाला भोजन और दूध को एक साथ खाने से शरीर में भारीपन और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
ये चीज ना लें कदापि
दूध के साथ मछली खाने से भी खासतौर से बचना चाहिए। क्योंकि मांस और मछली की तासीर गर्म होती हैं। जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। जब हम इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो शरीर में इसकी वजह से केमिकल असंतुलन पैदा हो सकता है। जो स्वास्थ्य के बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है.

