खरगोश पालना घर में अच्छा होता है या नहीं, क्या पड़ता है असर, जानियें
सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो खरगोश को घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खरगोश को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरगोश को घर में रखने से बच्चे पर नजर दोष नहीं लगता और अगर बच्चा बीमार है तो उसकी बीमारी का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है। वहीं, आपको बता दें कि काले रंग का खरगोश घर में रखना बहुत फायदेमंद होता है। काले रंग का खरगोश पालने से जीवन में राहु के अशुभ प्रभाव शीघ्र ही कम हो जाते हैं।
धन के लिए माना जाता है उत्तम
वहीं, काले रंग का खरगोश भी धन के लिए उत्तम माना जाता है। काले रंग का खरगोश पालने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। खरगोश का अचानक बीमार पड़ना इस बात की ओर इशारा करता है कि जिस घर में उस घर के खरगोश ने अपने ऊपर कोई संकट आने वाला था। सफेद रंग का खरगोश घर में रखने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है और पढ़ाई, नौकरी आदि में आ रही बाधाएं भी जल्द दूर हो जाती हैं।

