आलू खाने के जानियें क्या होते है फायदें और नुकसान, क्या होती है मदद
यह तो हम सभी जानते है कि आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर आदि कई तत्व मौजूद है। इसके साथ ही इसमें सोडा, पोटाश और विटामिन ‘ए’ तथा ‘डी’ भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। आइये जानते हैं कि आलू खाने के कौनसे 5 फायदे हैं और कौनसे 5 नुकसान हैं।
ये होते है फायदे
आपको बता दे कि आलू पोटेशियम से समृद्ध होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम कर सकता है। आलू में हड्डियों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम भी पाया जाता है। वहीं, आलू में मौजूद फाइबर किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। आलू में अल्फा लिपोइक नामक एसिड मौजूद होता है, जो मस्तिष्क के विकास में योगदान दे सकता है। आलू कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है, यानी इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की चिंता किए बिना किया जा सकता है।
ये हो सकते है नुकसान
नुकसान के बार में बता दें कि आलू का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है या पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। क्योंकि आलू का अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक है। आलू का ज्यादा सेवन टाइप 2 डायबिटीज की समस्या का कारण बन सकता है।वहीं, गठिया के मरीजों के लिए आलू का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। नीले रंग के या अंकुरित आलू खाने से शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

