भारत-पाक WC 2019Cricket News Trending World Cup 2019 

भारत-पाक WC 2019 मैच से पहले विराट कोहली का अहम बयान आया सामने

भारत-पाक WC 2019 : इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मैच लगातार हो रही बारिश के बीच शुरू होने की कगार पर है| सबसे बड़े क्रिकेटिंग राइवल्स भारत और पाकिस्तान इसको लेकर अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं| ऐसे में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का अहम बयान सामने आया है|

विराट कोहली ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका ध्यान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ होने वाली पर्सनल फाइट में नहीं है बल्कि उनका ध्यान पूरे खेल पर है| उन्होंने सोशल मीडिया पर जंग जैसे माहौल पर लोगों को सलाह दी कि वह अपनी भावनाओं पर काबू रखें औ इस खेल वाले मौहाल का लुत्फ उठाये।

प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा कि मैं टीआरपी के लिए कुछ नहीं बोलूंगा आपको हर गेंदबाज की काबिलियत की कद्र करनी चाहिए  और आपको किसी भी गेंदबाज से खिलाफ रन बनाने की अपनी क्षमता पर भरोसा होना चाहिए| ”

मैं सिर्फ रेड-व्हाइट बॉल क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करता हूं| अन्य खिलाड़ी भी हैं जो हर मैच में अपना प्रभाव डाल सकते हैं| कोहली ने आगे कहा के ऐसा कुछ नहीं है कि मैं रन बनाऊंगा और वह विकेट लेंगे तभी हार-जीत का निर्णय हो पाएगा|

परिणाम के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर खेलना होगा| मेरे दिमाग में किसी एक खिलाड़ी को लेकर प्रतिस्पर्धा नहीं है और मैं नहीं समझता कि मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है| मेरे लिए यह काफी सिंपल बात है कि अगर आप अच्छा नहीं खेलेंगे तो कोई पार्ट टाइमर भी आपको आउट कर देगा|

वर्ल्ड कप 2011 के हीरो क्रिकेटर युवराज सिंह ने क्रिकेट से किया संन्यास का एलान

भारत-पाक WC 2019 : साल 2017 में यह हुआ था और ताज़ा मैच अपडेट

आपको याद दिला दें कि आईसीसी 2017 चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में आयोजित हुआ था | उसमें पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में करारी शिकस्त दी थी भारत यह मैच 180 रनों से हारा था| इस मैच में मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को धराशाई कर दिया था| उन्होंने पहले 9 ओवर में ही ओपनर शिखर धवन , रोहित शर्मा और कप्तान कोहली के विकेट लेकर टीम इंडिया का मध्यक्रम ध्वस्त कर दिया था और पाकिस्तान यह मैच जीतने में कामयाब रहा था|”

कप्तान कोहली ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हाल बताते हुए कहा कि टीम की मानसिक स्थिति वैसे ही है जैसे कि दूसरे वनडे मैच से पहले होती है ना कि मैदान से बाहर बने काल्पनिक माहौल जैसी|

उन्होंने कहा कि जब से इंडिया टीम इंग्लैंड आई है तब से खिलाड़ियों के बीच कुछ भी अलग बात नहीं हुई है, सब का फोकस केवल खेल पर है| ड्रेसिंग रूम का माहौल बिलकुल भी नहीं बदला है और यह पिछले मैचों जैसा ही है|

उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि हम देश के लिए कोई भी मैच खेले उससे भावनाएं जुड़ी रहती हैं इसलिए हमें हमेशा अच्छा खेल दिखाना है| भारत-पाकिस्तान के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे एड वॉर को लेकर विराट कोहली ने कहा कि वह इस पर कुछ खास टिपण्णी नहीं करना चाहते|

उन्होंने कहा लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए और मैच का लुत्फ उठाना चाहिए| उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टेडियम पूरा भरा होगा और फैंस क्रिकेट का मजा लेंगे फिलहाल इस मैच से पहले आपको अपडेट दें कि फिलहाल मैनचेस्टर का जो ओल्ड ट्राफ्फोर ग्राउंड है वह आज पूरी तरीके से भीगा हुआ है क्योंकि पूरे मैदान को कवर नहीं किया गया है और क्रिकेट ग्राउंड का ख़राब ड्रेनिंग सिस्टम होने की वजह से पानी निकलना मुश्किल है|

ऐसे में इस मैच के ऊपर बारिश का गहरा असर देखा जा सकता है और मैच होने की संभावना फिलहाल खतरे में लग रही है| देखना होगा बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत और पाकिस्तान में से कौन किस पर भारी होता है|

 

युवराज को मिले शानदार फेयरवेल, सोशल मीडिया पर उठ रही हैं मांग

Related posts

Leave a Comment