बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इस चीज का भोग, मिलेगा मनचाहा फलNews 

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इस चीज का भोग, मिलेगा मनचाहा फल

जैसा कि हम सभी जानते है कि 26 जनवरी 2023 को बसंत पंचमी है। जहां इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पांच मनपसंद प्रसाद चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे मनचाहा फल मिलता है। चलो पता करते हैं इन चीजों के बारे में जो आप बसंत पंचमी पर भोग रूप में प्रसाद चढ़ा सकते है।

बेसन के लड्डू भोग रूप में

इस साल गुरुवार को वसंत पंचमी का पर्व है। ऐसे में पूजा में बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाने से देवगुरु बृहस्पति और विष्णुजी के साथ देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।

पीले मीठे चावल को चढ़ाएं

देवी सरस्वती को वसंत पंचमी के दिन पीले चावल खाना बहुत पसंद है। मान्यता है कि देवी की कृपा से घर में सकारात्मकता फैलती है। जो घरे के लिए अच्छी होती है।

केसर का हलवा कर सकती है ट्राई

सरस्वती पूजा में केसर का हलवा पारंपरिक भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में मधुरता बनी रहती है।

मीठी बूंदी

बसंत पंचमी पर बूंदी का भोग जरूर लगाया जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी सरस्वती साधक पर कृपा करती हैं और बुद्धि का विकास करती हैं।

राजभोग का करें इस्तेमाल

मां सरस्वती की पूजा में पीली मिठाई का भोग लगाने से मां शरद अति प्रसन्न होती हैं। वसंत पंचमी पर राजभोग का प्रसाद चढ़ाएं। इससे भाग्य में वृद्धि होगी।

मालपुए

वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को मालपुए का भोग लगाएं ताकि बच्चों के करियर में कोई रुकावट न आए। इससे बच्चे के मानसिक विकास में मदद मिलती है।

Related posts

Leave a Comment