भारत की इन जगहों पर जाएं घूमनें, स्वच्छ हवा का होगा एहसास, जानियें कैसेFeatured Article News Travel 

भारत की इन जगहों पर जाएं घूमनें, स्वच्छ हवा का होगा एहसास, जानियें कैसे

भारत की बा करें तो  इनमें कई ऐसे खूबसूरत शहर हैं जहां हर किसी को अपने जीवन में एक बार जाना चाहिए और उनकी सुंदरता का आनंद लेना चाहिए। जहां सभी जगहें अलग-अलग तरह की बनी हुई है। खासकर ऐसे समय में जब दिल्ली और आसपास के कई शहरों की हवा जहरीली होती जा रही है। जहां कभी तो लोगो को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आप भी इस प्रदूषण से दूर कुछ दिन स्वच्छ हवा में बिताना चाहते हैं तो इन शहरों की तरफ रुख कर सकते हैं। आइये जानें इसके बारें मे।

मशहूर किन्नौर

बात करें अगर हिमाचल का शहर किन्नौर की तो यहां आप अपनी साफ हवा के लिए देश भर में जाना जाता है। अगर आप छुट्टियां मनाने शिमला या मनाली जाना चाह रहे हैं तो इसके बजाय किन्नौर जाएं। वहां की साफ हवा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां का सुंदर नजारा आपका मन खुश कर देगा।

केरल का कोल्ल्म

वहीं, भारत के जाने-माना बंदरगाह शहर शानदार प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है और इसमें उत्कृष्ट हवा और पानी की गुणवत्ता है। वायु प्रदूषण के अत्यंत निम्न स्तर, उच्च वायु गुणवत्ता और पीने के पानी की गुणवत्ता के लिए जाना जाने वाला, कोल्लम निस्संदेह भारत में सबसे स्वच्छ हवा वाले शहरों में से एक है। आप यहां के खूबसूरत बीच और शांत बैकवाटर का लुत्फ उठा सकते हैं। जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता छठा बिखेरती हुई नजर आएंगी।

पांडिचेरी में तमिलनाडु

हालांकि, पुडुचेरी को एक शांतिपूर्ण जगह माना जाता है। वह इसलिये कि पुडुचेरी में करने के लिए बहुत कुछ है। सर्फिंग, शानदार भोजन, तनाव से राहत देने वाले योग सत्र, कोरल समुद्र तटों में गोताखोरी और कई और खूबसूरत चीजें का आनंद लें सकते है। ऑरोविले या किसी एनजीओ में स्वयंसेवा करना आपके जीवन का एक विशेष अनुभव होगा। पुडुचेरी देश का लोकप्रिय डेस्टिनेशन है, जहां की हवा भी साफ है और नजारा बहुत सुंदर नजर आता है।

 

 

Related posts

Leave a Comment