गुप्त नवरात्रि की हुई शुरूआत, होता है महत्वपूर्ण, होती है गुप्त साधना, पढ़ियेInteresting Knowledge mythology News 

गुप्त नवरात्रि की हुई शुरूआत, होता है महत्वपूर्ण, होती है गुप्त साधना, पढ़िये

क्या आप ये जानते है कि हर साल में चार नवरात्रि होती हैं। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रकट नवरात्रि होती हैं। माघ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ महीने के नौ दिन देवी मां को समर्पित हैं और 22 जनवरी 2023 रविवार के दिन से गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है।

खास बात

गुप्त नवरात्रि के इन नौं दिनों में हर व्यक्ति देवी दुर्गा की आराधना करते हैं लेकिन इस दौरान दैनिक जीवन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है। वरना देवी दुर्गा पूजा का पूरा फल नहीं देती और नाराज भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो बातें। आइये जानें।

इसका करें पालन

सबसे पहले तो नवरात्रि की अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि नवरात्रि के नौ दिनों मदिरापान ना करें। अगर आप व्रत कर रहे हैं तो इस दौरान तामसिक भोजन ना करें। सिर्फ सात्विक भोजन ही करें। नवरात्रि के दौरान कभी भी किसी को अपशब्द ना बोलें, बड़ों का सम्मान करें और जरूरतमंदों को दान करें। गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्तों को बाल और दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए।

इससे रहें दूर

नवरात्रि में देर तक नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए। इस व्रत में आप चमड़े के पर्स, बेल्ट का धारण बिल्कुल ना करें। गुप्त नवरात्रि के दौरान शाम के समय मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए। हो सके तो  गुप्त नवरात्रि के दौरान क्रोध आने पर किसी से विवाद ना करें। ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।

Related posts

Leave a Comment