कम बजट में इस तरह से वाशिंग मशीन का इस्तेमाल, देगी तमाम फायदाLifestyle News 

कम बजट में इस तरह से वाशिंग मशीन का इस्तेमाल, देगी तमाम फायदा

इस समय गर्मी का मौसम करीब-करीब नजदीक आ गया है। जहां अब तो पंखे, कूलर, एसी की बारी है। इसके अलावा एक और मशीन है। जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होगा। वहीं, यह एक वाशिंग मशीन है। यह तो हम सभी जानते है कि गर्मी में कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे में सिर्फ वॉशिंग मशीन ही काम आती है।

खास बात

लेकिन टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में पानी ज्यादा लगता है। वहीं, अगर आपके घर में एक या दो लोग रहते हैं और कम बजट में वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बिल्कुल बाल्टी की तरह दिखती है। इसे आप आसानी से कहीं भी फिट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पोर्टेबल वाशिंग मशीन के बारे में। जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इतना है वजन

बाजार में कई कंपनियों के 3KG वाशिंग मशीन हैं। जो सेमी-ऑटोमैटिक हैं। यह मशीन एक बार में 6 से 7 कपड़े धो सकती है। इसमें स्पिनर अटैचमेंट भी होता है। जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। इसे आसानी से प्लग इन और इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऑनलाइन है इतनी कीमत

जानकारी के लिए बता दें कि इस वाशिंग मशीन को ड्रायर बास्केट भी कहा जाता है। इसकी ऑनलाइन कीमत मात्र 5,999 रुपये है। ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को कम किया जा सकता है। मशीन की खासियत है कि यह 10 मिनट में कपड़े धो सकती है। इससे पानी और बिजली दोनों की बचत भी होगी। इसे स्थानीय बाजार से भी खरीदा जा सकता है। इसका डिजाइन थोड़ा अलग है, लेकिन काम वाशिंग मशीन जैसा ही है। जो आपको हर तरह से फायदा पहुंचा सकती है।

Related posts

Leave a Comment