इस दिन से शुरू हो रही चारधाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन हो गया शुरू, पढ़ियेInteresting Knowledge News 

इस दिन से चारधाम यात्रा शुरू हो रही , रजिस्ट्रेशन हो गया शुरू, पढ़िये

हम सभी जानते है कि लंबे अंतराल के बाद इस दिन से चार धाम यात्रा शुरुआत करने का एलान कर दिया गया है। उत्तराखंड चार धाम यात्रा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम अप्रैल में जनता के लिए खोली जाएगी। जानकारी के लिए बता दें, चार धाम यात्रा अप्रैल में अक्षय तृतीया यानी 22 अप्रैल से शुरू होगी। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि, बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। आइये जानते है चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इतने किलोमीटर की है यात्रा

चार धाम यात्रा, भारत में हिंदुओं के सबसे प्रमुख तीर्थों में से एक है। ये यात्रा उत्तरकाशी में यमुनोत्री से शुरू होती है और उसी जिले गंगोत्री तक होते हुए जाती है। यात्रा का तीसरा डेस्टिनेशन रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर है। आखिरी चमोली जिले में बद्रीनाथ है। चार धाम यात्रा कुल 1,607 किलोमीटर की है।

खास बात

सबसे पहले चार धाम बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए आपके आपके पास पहचान पत्र होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी हो सकता है। यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रा पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड के रूप में दिखा सकते हैं। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए तीर्थयात्री खाना और रहना जैसा कई विशेष सुविधाओं का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment