उत्तराखंड में इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट, पढ़ियेInteresting Knowledge mythology News Travel 

उत्तराखंड में इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट, पढ़िये

हम सभी जानते है कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यानी देवताओं की भूमि। वैसे तो यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं लेकिन इन सभी में केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम सबसे प्रमुख स्थान हैं। केदारनाथ जहां शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वहीं, बद्रीनाथ भगवान विष्णु के 4 धामों में से एक है।

सर्दी में होती है बर्फबारी

बता दे कि सर्दी के दिनों यहां इतनी अधिक बर्फबारी होती है। जिससे आम लोग यहां नहीं पहुंच सकते। जिसके चलते इन मंदिरों को 4 से 5 महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है। जब मौसम अनुकूल होता है तो इन मंदिरों को दोबारा दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाता है। साल 2023 में केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट कब खुलेंगे। आइये जानते है इसके बारें में।

इस दिन खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनौत्री को उत्तराखंड के 4 धाम कहा जाता है। यहां जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उत्तराखंड सरकार ने अभी केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा की है लेकिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट कब खुलेंगे, इसके बारे में नहीं बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केदारनाथ मंदिर 25 अप्रैल और बद्रीनाथ मंदिर 27 अप्रैल को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अन्य दो धामों को खोलने की तारीख तय होगी।

खास बात

आपको बता दें कि जो लोग उत्तराखंड की चारधाम यात्रा करना चाहते हैं। उन्हें उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें सर्टिफिकेट मिल जाएगा। तय समय पर आपको उत्तराखंड पहुंचकर उस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टोकन मिलेंगे। इसके बाद ही आप आगे की यात्रा कर पाएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की मोबाइल एप्लिकेशन भी है। आप इसे फोन में इंस्टाल कर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment