जानिए सम्मान मिलने से क्यों नाराज़ हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता और अपने अभिनय से बॉलीवुड की दुनिया में एक अलग नाम और पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज कौन नहीं जानता है। उनकी फिल्में पहले भी उतनी दमदार होती थीं और अभी भी उनकी फिल्मों में उतनी ही दमदारी और गहराई होती है जितनी पहले होती थी। लेकिन वक्त के पड़ाव ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बुढ़ापे की ओर धकेल दिया है, और उसी बुढ़ापे में रहते हुए अमिताभ बच्चन सम्मान मिलने से नाराज हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सम्मान मिलने से क्यों नाराज हैं।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए बयां किया दर्द –
यूं तो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और उन्हें ट्विटर पर भी करोड़ों लोगों के द्वारा फॉलो भी किया जाता है। लेकिन इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने बुढ़ापे की वजह से बहुत परेशान हैं और इस बुढ़ापे में रहते हुए उन्हें जो सम्मान मिल रहा है,
उससे तो वह और भी ज्यादा नाराज हैं और इसी नाराजगी के चलते अमिताभ बच्चन ने आज अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट किया है कि बुढ़ापे में होने के बाद कोई भी उन्हें तुम कहकर नहीं बुलाता है और उन्हें इसी बात का अफ़सोस है ।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट के जरिए दो तस्वीरों को साझा किया है। यह तस्वीरें किसी शूटिंग की हो सकती हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के जरिए अपनी उम्र के इस पड़ाव के सच को सब के सामने पेश किया है, जिसे हर किसी को पार करना है अमिताभ बच्चन ने अपने बुढ़ापे के दर्द को ट्विटर पर बयां करते हुए लिखा है कि – ” ढलती उम्र के साथ एक चीज़ का अफ़सोस हमेशा रहता है कि तू बुलाने वाले कम हो जाते हैं। “
गौरतलब है कि बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने सैकड़ों फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। दीवार, कुली अमिताभ बच्चन की ऐसी फिल्में हैं जिससे लोग आज भी देखने से कभी नहीं चूकते हैं।
वहीं टेलीविजन पर अक्सर शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को हर कोई देखना चाहता है लेकिन उम्र के चौथे पड़ाव पर अमिताभ बच्चन ने शोहरत और नाम के साथ साथ सब कुछ हासिल कर लिया लेकिन उन्हें बुढ़ापे में जाने का दर्द है क्योंकि लोगों ने आप कहते हैं। गौरतलब है कि पिंक फिल्म में अमिताभ बच्चन के अभिनय के उस जादुई भाग को दिखाया गया जिसे लोगों के द्वारा भूला जा चुका था।
मनोरंजन की दुनिया जुड़े रहने के लिए India Alive से जुड़ें रहें।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
जानिए सम्मान मिलने से क्यों नाराज़ हैं शहंशाह अमिताभ बच्चन - India Alive
Description
बॉलीवुड के शहंशाह उसी बुढ़ापे में रहते मिलने से नाराज हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन सम्मान मिलने से क्यों नाराज हैं।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


