मेट्रो ट्रेनBreaking News Interesting News Trending 

निर्मला सीतारमन ने मेट्रो ट्रेन से किया सफ़र

 लोकसभा चुनाव 2019 में अब 11 दिन ही शेष बचे हुए हैं। क्योंकि 11 अप्रैल 2019 से लोकसभा चुनाव शुरू हो जाएंगे और 23 मई को फैसला हो जाएगा कि किसकी सरकार केंद्र की कुर्सी पर विराजमान होगी। लेकिन इसी बीच देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने सुरक्षा को ताक़ पर रखते हुए मेट्रो ट्रेन से सफर किया। हालांकि उन्होंने मेट्रो ट्रेन से इसलिए भी सफर किया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण दिया जा सके कि मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या असुरक्षा नहीं महसूस हो सकती है।

गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के लिए जा रहीं थीं रक्षा मंत्री –

भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज मेट्रो ट्रेन से सफर करके सभी को अचरज में डाल दिया। निर्मला सीतारमन ने बिना किसी घोषणा के अचानक से मेट्रो ट्रेन का रुख़ करते हुए गुरुग्राम के एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए रवाना हो गईं। हालांकि जब रक्षा मंत्री मेट्रो स्टेशन पर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और मेट्रो ट्रेन पर स्थित सभी सुरक्षाकर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए कि कहीं रक्षा मंत्री के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए।

 लेकिन आपको भी पता होगा कि मेट्रो स्टेशन में प्रवेश लेने से पहले कितनी सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ता है और यही कारण रहा कि रक्षा मंत्री ने मेट्रो ट्रेन से सफर करने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं समझी और उन्होंने बेफ़िक्री के साथ आम यात्रियों के बीच बैठकर मेट्रो ट्रेन का सफर किया। रक्षा मंत्री गुरुग्राम में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए जा रहीं थीं तब उन्होंने सोचा क्यों ना मेट्रो से सफर किया जाए और उन्होंने मेट्रो ट्रेन का आनंद लेने के लिए आम यात्रियों के बीच साधारण यात्री बन कर सफर किया।
गौरतलब है कि इससे पहले कई बड़े राजनेताओं ने मेट्रो ट्रेन का सफर किया है और सुरक्षा की मिसाल पेश की है यही वजह है कि आज रक्षा मंत्री ने स्वयं ट्रेन में सफर करके सुरक्षा व्यवस्था का एक जीता जागता उदाहरण दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मेट्रो ट्रेन में सफर किया है।

Related posts

Leave a Comment