बॉलीवुड सितारोंBreaking News Entertainment News Trending 

इन बॉलीवुड सितारों ने ढाया क़हर, देखें ये तस्वीरें

बॉलीवुड की रंगीन दुनिया हर किसी को पसंद आती है और यही वजह है कि जब बॉलीवुड सितारों को मौका मिलता है तो वह इस रंगीन दुनिया में चार चांद लगाने से पीछे नहीं हटते हैं। आज हम इन्हीं बॉलीवुड सितारों की बात करने जा रहे हैं जिन बॉलीवुड सितारों ने कल जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स 2019 में अपनी स्टाईल से सबका मन मोह लिया है।

किन बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा –

जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स 2019 कल मुंबई नगरी में आयोजित किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां वहां पर मौजूद थीं, जिन्होंने अपने कपड़ों से अपने डांस से और अपने अभिनय के अंदाज़ से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रहे जिन्होंने अपना टाइम आयेगा पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी। इस अवॉर्ड फंक्शन में नोरा फतेही अनुष्का शर्मा के अलावा कई ऐसे कलाकार मौजूद थे जिनकी ड्रेस ने और पहनावे ने सबका दीवाना बना दिया।
जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड के सभी सितारे नए अंदाज की ड्रेस में नजर आए। इस दौरान अनुष्का शर्मा की ड्रेस की चर्चा सबसे ज्यादा रही। वहीं दीपिका पादुकोण ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर रोंडा राउज़ी जैसा हेयरस्टाइल रखा था, जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया।
वहीं दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के स्टाइल में रंग हुई नजर आएं, क्योंकि कहते हैं ना कि “संगति का असर जरूर पड़ता है”… और धीरे-धीरे रणवीर सिंह की संगति का असर दीपिका पादुकोण पर पड़ने लगा है, क्योंकि रणवीर सिंह जिस तरीके की पागलपंती करते हैं उसी पागलपंती की लिस्ट में अब दीपिका पादुकोण भी धीरे-धीरे शामिल होती जा रहीं हैं।
गौरतलब है कि जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी नजर आईं और इस दौरान उन्होंने भी एक परफॉर्मेंस दी, जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया। बी टाउन के गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि जल्द ही नूपुर सेनन बॉलीवुड में लॉन्च हो सकती हैं।
जीक्यू स्टाइल एंड कल्चर अवॉर्ड्स 2019 में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू कल्कि कोचलिन, राजकुमार राव, नोरा फतेही, पत्रलेखा से लेकर फ़ातिमा सना शेख़, जिम सर्भ, अभिमानु दासानी, नकुल मेहता और नूपुर सेनन (कृति सनोन की बहन) जैसे कलाकार शामिल हुए थे।

Related posts

Leave a Comment