भारत में जानियें ऐसे महलों के बारें में, जहां आज भी वास्तुकला है विद्यमानInteresting Knowledge News 

भारत में जानियें ऐसे महलों के बारें में, जहां आज भी वास्तुकला है विद्यमान

क्या आपको ये पता हैं कि भारत अपने समृद्ध अतीत में डूबा हुआ देश है। जहां एक तरह से आपको कई खूबसूरत तरह के वास्तुकला वाले कई महल, इमारतें देखने को मिलेंगी। आपको बता दें कि यहां जाते ही लोगों को रॉयल्टी का अहसास होता है। हर जगह से ऐसा लगता है कि कोई रानी या कोई राजकुमार आपका सम्मान करने आएगा। ऐसा महसूस होता है। आज हम बात करने जा रहे है कुछ ऐसे ही महल के बारे में जिसकी वास्तुकला आज भी विद्यमान है।

मैसूर का आंबा विलास पैलेस

भारत में सबसे खूबसूरत महलों में से एक, अंबा विलास पैलेस या मैसूर पैलेस एक वास्तुशिल्प चमत्कार है। वोडेयार द्वारा बनवाए गए इस महल ने उनके लिए शाही गद्दी का काम किया, कोई भी इस महल को देखकर कहेगा कि उन दिनों भी उन्हें कला और वास्तुकला का कितना ज्ञान था। महल के अंदरूनी भाग पर जाएँ और आपको द्रविड़ियन, ओरिएंटल, इंडो-सारासेनिक और वास्तुकला की रोमन शैलियों के उदाहरण मिलेंगे। जो एक तरह से वास्तुकला ढंग से देखने को मिल जाएगा।

उज्जयंत पैलेस शाही निवास

क्या आप ये जानते है कि त्रिपुरा की सबसे खूबसूरत संरचनाओं में से एक और भारत के सबसे प्रसिद्ध महलों में से एक, उज्जयंत पैलेस वास्तव में एक शाही निवास है। वास्तव में अब भी आप कहेंगे कि इतने सुन्दर महल में आज भी कोई राजा रहा होगा! आपको बता दें कि महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने इस महल को अपना नाम दिया था और लंबे समय तक इस महल पर कई शासकों का शासन रहा। खूबसूरत टाइल्स और लकड़ी का कमाल देखने के लिए एक बार जरूर जाएं। वैसे अब इस पैलेस को म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। जो देखने में बहुत ही सुंदर नजर आता है।

लक्ष्मी विलास पैलेस, वडोदरा

क्या आपको यह जानकारी है कि वड़ोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है? अगर आप कला की एक मिसाल देखना चाहते हैं तो आपको एक बार इस महल में जरूर जाना चाहिए। आपको बता दें कि यह बड़ौदा के शाही परिवार – गायकवाड़ का घर है। 1890 में, मेजर चार्ल्स मंट ने महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III के लिए वास्तुकला की इंडो-सारासेनिक शैली में एक महल का डिजाइन तैयार किया, जिसे अब एक महल संग्रहालय में बदल दिया गया है। जो बहुत ही सुंदर ही डिजाइन में बना है।

 

Summary
भारत में जानियें ऐसे महलों के बारें में, जहां आज भी वास्तुकला है विद्यमान
Article Name
भारत में जानियें ऐसे महलों के बारें में, जहां आज भी वास्तुकला है विद्यमान
Description
क्या आपको ये पता हैं कि भारत अपने समृद्ध अतीत में डूबा हुआ देश है। जहां एक तरह से आपको कई खूबसूरत तरह के वास्तुकला वाले कई महल, इमारतें देखने को मिलेंगी।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment