दिल्ली यूपी में बढ़ रही ठंड, मैदानी इलाकों पर पड़ रहा असर, पढ़िये खबरNews Trending 

दिल्ली यूपी में बढ़ रही ठंड, मैदानी इलाकों पर पड़ रहा असर, पढ़िये खबर

इस समय पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तरीके से नजर आ रहा है। जिस कारण दिल्ली-यूपी सहित मैदानी इलाकों में लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। जहां ऐसे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जहां लोगो को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, इन सबके बीच बिहार और झारखंड में ठंड ने अपना प्रकोप अब बढ़ा दिया है। अगले सुबह और शाम होते ही ठंड का असर दिखने लगता है।

ये है वायु गुणवत्ता

वहीं, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खास बात

जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के मंद पड़ने की संभावना के मद्देनजर पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तापमान में दिन-प्रतिदिन के आधार पर भिन्नता हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि सर्दियों के आगामी मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिमोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है।

यूपी में कई जगह होगा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी के कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। पारा गिरने के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

Summary
दिल्ली यूपी में बढ़ रही ठंड, मैदानी इलाकों पर पड़ रहा असर, पढ़िये खबर
Article Name
दिल्ली यूपी में बढ़ रही ठंड, मैदानी इलाकों पर पड़ रहा असर, पढ़िये खबर
Description
इस समय पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तरीके से नजर आ रहा है। जिस कारण दिल्ली-यूपी सहित मैदानी इलाकों में लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment