आज है सोम प्रदोष, इस तरह करें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजाFeatured Article Knowledge mythology 

आज है सोम प्रदोष, इस तरह करें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा

जैसा कि हम सभी जानते है कि आज भगवान शिव-पार्वती की कृपा पाने का दिन यानी सोम प्रदोष व्रत है। क्या आपको ये पता है कि आज भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से सभी मनाकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साल के अंतिम दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत आज यानी 5 दिसंबर को सुबह शुरू हो गया। जहां सभी शिव मंदिरों में जमकर भक्त पूजा-अर्चना कर रहे है। यह व्रत कल यानी मंगलवार के दिन सुबह तक रहेगा। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से हर मनाकामनाएं पूरी हो जाती है।

भगवान शिव का है प्रिय दिन

वहीं, पंडितों का कहना है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर मास की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है। इस कारण इस दिन प्रदोष व्रत पढ़ने से इसे सोम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। जिसका अपने आप में अलग महत्व होता है।

इस समय होगा समापन

जानकारी के अनुसार त्रयोदशी तिथि का आरंभ आज सुबह 05:57 पर हो गया। वहीं, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि का समापन- मंगलवार 06 दिसंबर को सुबह 06:47 होगा। सोम प्रदोष व्रत सोमवार के दिन आज रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त संध्या 05:33 – 08:15 तक रहेगा।

बड़ी संख्या में लोग रहते है व्रत

क्या आप ये जानते है कि शास्त्रों में प्रदोष व्रत को विशेष व्रतों में एक बताया गया है। व्रत रखकर पूजा-पाठ करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा मिलती है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से मृत्यु पश्चात व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती और जीवनकाल में व्यक्ति कई परेशानियों और कष्टों से मुक्त रहता है। बता दें कि इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते है। जहां लोग बड़ी संख्या में व्रत भी रहते है।

Summary
आज है सोम प्रदोष, इस तरह करें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा
Article Name
आज है सोम प्रदोष, इस तरह करें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा
Description
जैसा कि हम सभी जानते है कि आज भगवान शिव-पार्वती की कृपा पाने का दिन यानी सोम प्रदोष व्रत है। क्या आपको ये पता है कि आज भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से सभी मनाकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment