केकेआर ने सनराईजर्सBreaking News Cricket Trending 

केकेआर ने सनराईजर्स को 6 विकेट से दी मात

कोलकाता ने आज आईपीएल के दूसरे मैच में सबसे पहले टॉस जीता तो उसने बल्लेबाजी ना करके अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम  सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया और खुद बॉलिंग करने का निर्णय किया और केकेआर की इस रणनीति ने उसे विजेता बना दिया है।
181 रनों का पीछा आसानी से कर ली केकेआर – 
केकेआर जब मैदान पर उतरी तो उसे 181 रनों का पीछा करना था हालांकि यह लक्ष्य काफी मुश्किल भरा था और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी थी कि वह मैच अपने पाले में कर सके।
क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसके कारण अंत में मैच बिल्कुल सनराइजर्स हैदराबाद के पाले में जाता हुआ नजर आया, लेकिन आंद्रे रूसेल की दमदार पारी ने केकेआर को जीत दिला दी।
केकेआर ने यह जीत मैच के आखिरी ओवर में हासिल की और इस समय तक मैच बड़ी रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शेन वॉटसन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए महज 53 गेंदों में 85 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया.
जिसके जवाब में मैदान पर उतरी केकेआर टीम के द्वारा 19.4 ओवर में 183 रन बना लिए गए। केकेआर  के द्वारा सर्वश्रेष्ठ पारी आंद्रे रुसेल के द्वारा खेली गई क्योंकि आंद्रे रुसेल की पारी की बदौलत ही केकेआर को जीत नसीब हुई। आंद्रे रुसेल ने महज 19 गेंदों में 49 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर स्टेडियम में बैठे सभी लोगों को बहुत छक्का कर दिया।
केकेआर की ओर से एन राणा के द्वारा भी बेहतरीन पारी खेली गई। एन राणा के द्वारा 47 गेंदों में 68 रन बनाए गए,  आर  उथप्पा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 35 रन बनाए। फिलहाल अभी तक के मैंच को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सीएसके और केकेआर आईपीएल 2019 के महासंग्राम के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं और वह अपने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अंतिम चरण तक भी पहुंच सकती हैं।

Related posts

Leave a Comment