तारक मेहता की दयाबेनEntertainment Featured Article Trending हिन्दी लेख 

तारक मेहता की दयाबेन को फैसला लेने के लिए दिया गया तीस दिन का निश्चित समय

यूँ तो तारक मेहता शो के निर्माता और कलाकार काफी लम्बे समय से दया यानि दिशा वाकाणी की शो में वापसी का इंतजार कर रहे है। मगर अब इस शो के निर्माता ने अपना आखिरी फैसला सुना दिया है। बता दे कि अब तारक मेहता की दयाबेन यानि दिशा वाकाणी को तीस दिन का समय दिया गया है। जी हां इस शो के निर्माता आसित मोदी का कहना है कि अगर इन तीस दिनों में भी दिशा वाकाणी ने कोई फैसला नहीं लिया तो वह इस शो में किसी और को दयाबेन के रूप में कास्ट कर लेंगे।

इस शख्स के कारण “तारक मेहता” शो में वापसी नहीं कर पा रही दयाबेन

तारक मेहता की दयाबेन

तारक मेहता की दयाबेन..

दरअसल आसित मोदी का कहना है कि अब बस बहुत हो गया। गौरतलब है कि दिशा वाकाणी साल 2017 से ही इस शो से गायब है। जी हां उन्होंने दिसंबर के महीने में इस शो से छुट्टी ली थी। मगर अब उन्हें इस शो से गायब हुए करीब एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि इससे पहले सब यही सोच रहे थे कि अब यह एक्ट्रेस इस शो में कभी वापिस नहीं आएगी, लेकिन तब आसित मोदी ने खुद यह कहा था कि उन्होंने दिशा वाकाणी का कॉन्ट्रैक्ट इस शो के साथ खत्म नहीं किया। यानि वो कभी भी इस शो में वापिस आ सकती है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय रिपोर्ट : दिसंबर 2017 से 18 तक पैदा हुई 2 करोड़ नौकरियां

बहरहाल आसित मोदी के इस ब्यान के बाद भी काफी लम्बा समय बीत गया, लेकिन दिशा शो में वापिस नहीं आई। जिसके चलते अब शो के निर्माता और मेकर्स को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। हालांकि यहाँ सबसे बड़ी समस्या ये है कि दिशा वाकाणी के पति ने कई बड़ी शर्ते शो के निर्माता के सामने रख दी है। जिन्हे मानना आसान नहीं है।

एनआरआई शादी पंजीकरण 30 दिनों में होना आवश्यक होगा

इसका मतलब ये है कि अगर तारक मेहता की दयाबेन यानि दिशा वाकाणी इस शो में तीस दिन के बाद भी वापसी करने के लिए राजी नहीं हुई, तो उनकी जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट कर लिया जाएगा।

टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
तारक मेहता की दयाबेन को फैसला लेने के लिए दिया गया तीस दिन का निश्चित समय  India Alive
Article Name
तारक मेहता की दयाबेन को फैसला लेने के लिए दिया गया तीस दिन का निश्चित समय India Alive
Description
बता दे कि अब तारक मेहता की दयाबेन यानि दिशा वाकाणी को तीस दिन का समय दिया गया है। जी हां इस शो के निर्माता आसित मोदी का कहना है कि अगर इन तीस दिनों में भी दिशा वाकाणी ने कोई फैसला नहीं लिया तो वह इस शो में किसी और को दयाबेन के रूप में कास्ट कर लेंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment