मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पी चिदंबरम के बेटे, कीर्ति चिदंबरम को कांग्रेस ने दिया टिकट
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहीं हैं, और आज कांग्रेस ने 9वीं सूची जारी करते हुए अपने कई उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पी चिदंबरम, के बेटे को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। जी हां मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पी चिदंबरम के बेटे, कीर्ति चिदंबरम को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट दिया है।
कहां से चुनाव लड़ेंगे पी चिदंबरम के बेटे –
कांग्रेस ने 9वीं सूची में पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कीर्ति चिदंबरम को तमिलनाडु के शिवगंगा से लोकसभा सीट पर टिकट दिया है।
आपको बता दें कि कीर्ति चिदंबरम 2014 के लोकसभा चुनाव में भी शिवगंगा से खड़े हुए थे और उन्होंने यहां पर जीत भी दर्ज की थी इस बार कांग्रेस ने फिर उन पर किस्मत आजमाई है और कांग्रेस के द्वारा कीर्ति चिदंबरम को शिवगंगा सीट पर खड़ा किया गया है।
कीर्ति चिदंबरम को सीबीआई और ईडी के द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया गया है। यह मामला 2007 का है जब कीर्ति चिदंबरम के पिता पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। इस मामले में कीर्ति चिदंबरम पर 305 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप भी लगा है।
कांग्रेस के द्वारा जारी की गई इस 9वी सूची में कांग्रेस ने लगभग 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के द्वारा जारी की गई इस 9वीं सूची में महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए पार्टी के द्वारा नामों की सूची जल्द ही जारी भी की जा रही है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

