बच्चों के लिए इस तरह बनाएं टेस्टी नूडल्स, करेंगे खूब पसंदFeatured Article Knowledge Lifestyle 

बच्चों के लिए इस तरह बनाएं टेस्टी नूडल्स, करेंगे खूब पसंद

बच्चों की बात करें तो जल्दी कोई भी डिश उन्हें पसंद नहीं आती। जहां उनके माता पिता अक्सर उन्हें लेकर चिंतित रहते है। जहां उनकी रोज कोई ना कोई डिमांड रहती है। इस वजह से माता-पिता ऐसी चीजें बनाते हैं, जिन्हें वे आसानी से खा सकें। बच्चे नूडल्स बहुत चाव से खाते हैं। आप उनके लिए नूडल्स बना सकते हैं। इस बार बच्चों के लिए अलग-अलग स्टाइल के नूडल्स बनाए जा सकते हैं। आप चिली चीज़ नूडल्स बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री

  • नूडल्स – 2 पैकेट
  • फूलगोभी – 2 कप
  • प्याज – 3
  • शिमला मिर्च – 2 कप
  • गाजर – 1 कप
  • लहसुन – 1
  • पनीर – 60 ग्राम
  • लाल मिर्च – 3-4
  • सिरका – 4 बड़े चम्मच
  • तेल ज़रूरत अनुसार

विधि

सबसे पहले गाजर, शिमला मिर्च, फूलगोभी को अच्छे से धोकर काट लें। इसके बाद लहसुन और प्याज को भी छील लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच पर रखें। तेल के गरम होते ही नूडल्स डालें, थोड़ा सा पानी और नमक डालें। फिर पैन को ढककर नूडल्स को 5 मिनिट तक पकाएं। पकाने के बाद नूडल्स को साफ पानी से धोकर एक तरफ रख दें।

इस तरह तैयार करें पेस्ट

इसके बाद लाल मिर्च और लहसुन को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में तेल डालकर नूडल्स को अच्छी तरह से भून कर निकाल लें।
बचे हुए तेल में सब्जियों को तल लें। उसी पैन में लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें। जब लहसुन का पेस्ट अच्छे से भुन जाए तो इसमें तली हुई सब्जियां डालें। पनीर को एक प्लेट में कद्दूकस कर लें।

कुछ देर दें पकने

इसके बाद नूडल्स में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डाल कर मिला लें। पनीर मिलाने के बाद नमक डाल कर कुछ देर पकने दे। निर्धारित समय के बाद गैस बंद कर दें। आपके चिली चीज़ नूडल्स बनकर तैयार हैं। गरम प्लेट में रखें और ऊपर से सॉस के साथ बच्चों को परोसें। जो सब पसंद  करेंगे।

Related posts

Leave a Comment