टीवी शो के लिए ‘करीना कपूर’ ने मांगी इतनी फीस, जानकर रह जाएंगे हैरान
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं कभी अपने जीरो फिगर को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की बेबो यानी कि ‘करीना कपूर खान’ के बारे में। पटौदी खानदान के नवाब ‘सैफ अली खान’ के साथ शादी के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर कम ही काम किया है। इसके अलावा उन्होंने रेडियो के लिए भी काम किया है। उनका रेडियो शो ‘व्हाट वुमन वांट’ रेडियो पर काफी हिट रहा था। जिसमे बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटीज आते थे और अपनी निजी ज़िंदगी से जुडी बातो पर चर्चा करते थे।

सोशल मीडिया पर आग लगा रहीं है, ‘मलाइका अरोड़ा’ की ये फोटोज
इस बीच उन्होंने कोई टीवी शो नहीं किया। उनके रेडियो शो के हिट होने के बाद उन्हें कई सारे टीवी के शोस ऑफर हुए लेकिन सब को मना करते हुए उन्होंने बड़े पर्दे पर यानी कि फिल्मों में काम करना ही बेहतर समझा लेकिन जैसा की आप सभी जानते है कि आजकल छोटे पर्दे पर भी पैसों की बरसात होने लगी है। कई दफा यह भी देखा गया है कि जितना पैसा फिल्मों में नहीं मिल पाता, कई सारे स्टार्स छोटे पर्दे पर काम करके उससे ज़्यादा पैसा कमा लेते हैं।
‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ के वो तथ्य, जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देंगे
बताया जा रहा है कि करीना कपूर खान को एक टीवी शो ऑफर किया गया है। शो में करीना को जज की भूमिका निभानी है और माना जा रहा है कि करीना इसके लिए तैयार भी हो गई हैं, लेकिन उन्होंने शर्त रखी है कि वह इसके लिए मुंह मांगी कीमत लेंगी। सूत्रों के मुताबिक इस शो का नाम ‘डांस इंडिया डांस’ है और करीना कपूर ने इसके हर एपिसोड के लिए ढाई से तीन करोड़ रुपए की मांग की है।
इस शो के लगभग 30 एपिसोड प्रसारित होंगे और इस तरह से करीना कपूर 3 महीने में 80 करोड़ रूपए कमा लेंगी। फिलहाल शो के प्रोडूसर और करीना के बीच शो के बारे में बातचीत चल रही है। जिसमें नए नियम और शर्तें बनाई जा रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बेबो इस शो में जज कि भूमिका निभाती नज़र आएँगी।

Writer, Storyteller, Dreamer



