केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधानElections 2019 News Trending 

बीजेपी का वादा, एक रुपए में मिलेगा 5 किलो चावल 500 ग्राम दाल और नमक

हमारे देश में 17 में लोकसभा के लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी ने अपने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। किस पार्टी का घोषणा पत्र जनता को पसंद आया यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। मगर घोषणापत्र के बाद भी नेता वादों की झड़ी लगाए पड़े हैं और इन वादों के लालच देकर वह जनता से अपने लिए वोट पाना चाहते हैं। जनता इन नेताओं के वादों से कितना प्रभावित होती है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि यदि भारतीय जनता पार्टी उड़ीसा में सत्ता में आती है तो ₹1 में वह लोगों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्य वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ₹1 में लोगों को 5 किलो चावल 500 ग्राम दाल और नमक दिया जाएगा। देश भर में कुल 3.26 करोड लोगों को इसका फायदा मिलेगा। धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा चेहरा है और उड़ीसा में मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी उन्हीं का नाम आगे कर रही है।

धर्मेंद्र प्रधान ने 2000 में उड़ीसा के पल्लहारा से विधानसभा सीट जीती थी। वही 2004 में उन्होंने उड़ीसा के देवगढ़ से लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद ही वह बीजेपी का एक जाना माना नाम हो गए थे। 2012 में धर्मेंद्र प्रधान बिहार से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वही वर्तमान समय में वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

धर्मेंद्र प्रधान का यह एक बहुत बड़ा वादा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो घोषित कर दिया था। जिसमें उन्होंने कई तरह के वादे किए थे। बीजेपी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा किया था। वही उसने किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था करने की घोषणा भी की थी। इसके अलावा राम मंदिर बनवाने और कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा भी भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र में शामिल था।

Summary
बीजेपी का वादा, एक रुपए में मिलेगा 5 किलो चावल 500 ग्राम दाल और नमक
Article Name
बीजेपी का वादा, एक रुपए में मिलेगा 5 किलो चावल 500 ग्राम दाल और नमक
Description
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि यदि भारतीय जनता पार्टी उड़ीसा में सत्ता में आती है तो ₹1 में वह लोगों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment