हिंदू राष्ट्रNews politics 

भारत कभी नहीं बनेगा हिंदू राष्ट्र : असदुद्दीन ओवैसी

ए आई एम आई एम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अक्सर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों का तीखा जवाब देते रहते हैं। वह एक सधे हुए राजनेता हैं। उनकी विचारधारा कभी भी भारतीय जनता पार्टी से मेल नहीं खाती। यही कारण है कि वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी 2004 से लगातार हैदराबाद से सांसद हैं। 2004 के बाद वह 2009, 2014 और 2019 में हैदराबाद से सांसद चुने गए। कई बार उनके द्वारा दिए गए बयान बहुत ही ज्यादा विवादित रहे। असदुद्दीन ओवैसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कट्टर विरोधी माने जाते हैं। हाल ही में मोहन भागवत के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया था कि भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा।

हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश कभी नहीं होगी कामयाब

ओवैसी का ट्वीट

दरअसल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना यह जवाब ट्विटर के माध्यम से दिया। दरअसल कुछ दिनों पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भुवनेश्वर में एक रैली के दौरान कहा था कि भारत का मूल सनातन धर्म है। ऐसे में जब तक भारत में एक भी हिंदू निवास करता है तब तक भारत एक हिंदू राष्ट्र रहेगा। मगर ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि मोहन भागवत भारत के इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बताकर आरएसएस हमारा इतिहास मिटाना चाहती है। जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा भारत हमेशा ही धर्मनिरपेक्ष था और आगे भी वैसा ही रहेगा।

ओवैसी के ट्वीट पर भड़के लोग

ओवैसी द्वारा इस तरह का ट्वीट किए जाने के बाद और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का विरोध किए जाने के बाद लोगों पर भड़क गए। लोगों ने असदुद्दीन ओवैसी के बारे में कहा कि वह खुद मुसलमानों का समर्थन करते हैं और हिंदुओं के खिलाफ गलत बयान बाजी करते रहते हैं। ऐसे में उनका यह कहना अनुचित है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
भारत कभी नहीं बनेगा हिंदू राष्ट्र : असदुद्दीन ओवैसी
Article Name
भारत कभी नहीं बनेगा हिंदू राष्ट्र : असदुद्दीन ओवैसी
Description
ए आई एम आई एम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन भागवत के बयान का खंडन करते हुए कहा है कि भारत कभी भी एक हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment