उत्तर प्रदेश के इन जिलों में जारी है डेंगू का आतंक, स्वास्थ्य विभाग उठा रहा जरूरी कदम
उत्तर प्रदेश के इन जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ में डेंगू का आतंक इस समय जमकर जारी हैं। जहां उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। जिससे लोग परेशान हो चुके है।
लोगो का किया जा रहा इलाज
हालांकि, डेंगू के प्रकोप रूक सके इसके लिए लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यूपी के लखनऊ में बुधवार के दिन 42 नए लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिसमे सबसे ज्यादा 5 मरीज अलीगंज में मिले हैं। वहीं, शहर के अलग-अलग मुहल्लों में भी नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई हैं। अभी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में 35 डेंगू मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं।
वायरल बुखार भी बरपा रहा कहर
बता दें कि यूपी के कानपुर जिले में भी डेंगू और वायरल बुखार कहर बरपा रहा है। जहां लोग परेशान है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी कई सारे लोग डेंगू और वायरल बुखार की चपेट में हैं। वहीं, कानपुर जिले में भी प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से डेंगू मरीजों का आंकड़ा 392 पहुंच गया है।
प्रयागराज में मिले इतने मरीज
वहीं, बात प्रयागराज की करें तो मंगलवार के दिन प्रयागराज जिले में डेंगू के 16 नए मरीज मिले थें। जिससे यहां डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 1123 हो गई है। जहां मेरठ में भी सोमवार के दिन डेंगू के चार नए मरीज मिले थें। इस तरह से डेंगू इन जिलों में लोगों को डंक मार रहा हैं। जिससे लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। जहां स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू से बचाव के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

