बरसाना में एक भक्त ने राधारानी को भेंट किया हीरे से जड़ा सिंघासन, पढ़िये खबरFeatured Article Knowledge News 

बरसाना में एक भक्त ने राधारानी को भेंट किया हीरे से जड़ा सिंघासन, पढ़िये खबर

बुद्धवार के दिन दिल्ली के एक भक्त ने बरसाना में राधा रानी जी को करीब 6 करोड़ रूपये का सिंहासन भेंट किया है। बता दें कि यह सिंहासन अद्भुत और आकर्षक है। इसमें सोना, चांदी और हीरे जड़े हैं। वैसे तो हम सभी जानते है कि ठाकुर जी के अनन्य भक्त हैं। जो अपनी आमदनी का आधा हिस्सा ठाकुर जी को भेंट करते आए हैं। जिनकी गिनती नहीं है। बता दें कि बरसाना में राधारानी जी का भव्य मंदिर है। जहां दूस-दूर से श्रद्धालु यह दर्शन के लिए आते है।

सिंघासन पर विराजमान होंगी राधारानी

वहीं, दिल्ली का रहने वाला एक भक्त बरसाना राधा रानी जी को 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ सोना, चांदी और हीरे से जड़ित सिंहासन बुधवार के दिन भेंट करने बरसाना पहुंचा। इस सिंहासन पर राधा रानी जी विराजमान होंगी। बता दें कि सिंहासन अद्भुत और आकर्षक दिखने वाला है। जो बहुत ही सुंदर नजर आ रहा है।

खास बात

दरअसल, बरसाना लाडली जी राधा रानी मंदिर में आज बुधवार के दिन दिल्ली निवासी बब्बू भैया श्री ब्रज हरि कीर्तन मंडल के सदस्य ने सोने चांदी और हीरे से जुड़े अद्भुत सिंहासन राधा रानी जी को भेंट करने के लिए बरसाना पहुंचे। दरअसल, बताया जा रहा है कि भक्त राधा रानी जी का अनन्य भक्त है।

इतना लगा है सोना चांदी और हीरा

जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से राधा रानी जी के मंदिर बरसाना दर्शन करने के लिए आता है। इस बार भक्तों ने अपनी राधा रानी जी को अद्भुत सिंहासन दिया। बता दें कि इसमें 55 किलो चांदी, 5 किलो सोना और 10 लाख रुपये के हीरे जड़ित है। बरसाना में सिंहासन भेंट करने के बाद पूरे मंदिर परिसर में 2 दिनों तक भंडारा भी चलेगा। जहां इस प्रसाद को पाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु यहां आते है। जहां सभी की मनोकामना लाडली सरकार पूरी करती है।

Related posts

Leave a Comment