क्राइम सीरियलCrime 

पति-पत्नी, हत्या और क्राइम सीरियल

22 सितम्बर यानि क़रीब 2 दिनों पहले दिल्ली से एक ख़बर ने सबका ध्यान खींचा. ख़बर एक पति के अपनी पत्नी की हत्या करने की, इतना ही नहीं उसकी लाश को टुकड़े-टुकड़े करने की. दरअसल दिल्ली के प्रेमनगर में रहने वाले आशू ने अपनी पत्नी को जान से मार दिया. उसके बाद किसी थ्रिलर फिल्म की तरह अपनी सास को फ़ोन मिलाकर ये बताया कि काफी दिनों से मेरा और आपकी बेटी का झगड़ा चल रहा था, तो आज मैंने उसे मार कर झगड़े की वजह को ही ख़त्म कर दिया. महिला की माँ को लगा कि, उसका दामाद मज़ाक कर रहा है, क्योंकि वो ये जानती है, कि उसकी बेटी और दामाद में झगड़े होते रहते हैं और फिर शांत हो जाते हैं. 

हत्या की वजह:

शक किसी भी रिश्ते को बुरी तरह तबाह करने की सबसे ज्यादा कारगर हथियार है. इस रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही हुआ. आशू को अपनी पत्नी पर शक था, पुलिस को बताते हुए आशू ने कहा कि, उसकी पत्नी दिन-रात फ़ोन पर बात करती रहती थी, फ़ोन छूने नहीं देती थी और हमेशा फ़ोन लॉक रखती थी. हर वक़्त बस किसी से चैट करती रहती थी.

केस का रोमांचक पहलू: 

आशू का अपनी सास को इस तरह फ़ोन करके उनकी बेटी की हत्या के बारे में बताना, आशू का पुलिस के पास जाकर पत्नी के मर्डर के बारे में जानकारी देना और पुलिस का उसे नशेड़ी समझना. ये सब किसी क्राइम/ थ्रिलर पिक्चर की कहानी सा लगता है. 

केस का सबसे रोमांचक पहलू ये है कि, आशू ने अपनी पत्नी के मर्डर की प्लानिंग एक क्राइम सीरियल को देखकर की. हाँ, वही क्राइम सीरियल जो कहते हैं ‘सतर्क रहें, सुरक्षित रहें’. यही सीरियल देखकर आशू को पत्नी की लाश को टुकड़ों में काट कर घर के सेप्टिक टैंक में डालने का विचार आया.

वैसे अब 34 साल का आशू, जो हार्डवेयर की दूकान पर काम करता था, पुलिस की हिरासत में है.

Related posts

Leave a Comment