भूकंप के झटकेBreaking News International Affairs 

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगह महसूस हुए भूकंप के झटके

24 सितम्बर मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे के क़रीब राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर भूकंप आने की ख़बरें आयीं. टीवी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी है. आज शाम आये भूकंप का केंद्र लाहौर से 173 किमी दूर रावलपिंडी के पास बताया जा रहा है.

दिल्ली सहित जम्मू-कश्मीर, पंजाब के चंडीगढ़, उत्तराखंड के देहरादून और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये. 5.7 रेक्टर स्केल के इस भूकंप से फिलहाल तो कहीं से भी किसी अनहोनी या नुकसान की ख़बरें नहीं आ रहीं हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में भूकंप की तीव्रता 6.3 बतायी जा रही है. भारत के साथ साथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. डॉन न्यूज़ के अनुसार भूकंप का प्रभाव क़रीब 8 से 10 सेकंड के तक महसूस किया गया. जबकि पाकिस्तान से कई जगहों पर भारी नुकसान की ख़बरें आ रहीं हैं. ARY न्यूज़ के मुताबिक पाकिस्तान के जालटान में भूकंप की वजह से कई जगह सड़कें धंस गयीं और दो हिस्सों में बंट गयीं. 

भूकंप आने पर क्या करना चाहिए:


1. भूकंप के वक्त घर पर होने पर फर्श पर बैठ जाना चाहिए.
2. घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढँक लेना चाहिए.
3. भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहना चाहिए और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलना चाहिए.
4. अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो उठे नहीं, बस तकिए से सिर ढक लेना चाहिए.  
5. अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दबे हुए हैं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंकना चाहिए.
6. मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को ठकठकाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके.

Related posts

Leave a Comment