दिल्ली के हौज काजी मामले में चार नाबालिग सहित नौ लोग पुलिस हिरासत में
कुछ दिनों पहले दिल्ली में हौज काजी इलाके में एक बहुत ही अशांतिप्रिय घटना देखने को मिली। जब एक छोटी सी बात पर दो समुदायों के बीच दंगे जैसे माहौल उत्पन्न हो गए। यह विवाद स्कूटर पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। जिसने दो समुदायों के बीच झगड़े का रूप ले लिया। जिसके बाद एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। दिल्ली के हौज काजी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिग सहित नौ लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने गृह मंत्री को दी जानकारी
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली के हौज काजी इलाके में हुए इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी भारत के गृह मंत्री अमित शाह को दी है और संसद भवन में मुलाकात के दौरान यह भी भरोसा दिया है कि अब हालात सामान्य हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए घटना की सामान्य जानकारी दी और कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। दरअसल स्कूटर पार्किंग जैसे छोटे विवाद को लेकर शुरू हुई लड़ाई सांप्रदायिक तनाव में बदल गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने मंदिरों में तोड़फोड़ भी की।
आप विधायक इमरान हुसैन पर भी लगे आरोप
दरअसल दिल्ली का यह हौज काजी इलाका आप विधायक इमरान हुसैन की विधानसभा क्षेत्र में आता है। इमरान हुसैन दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर भी हैं। यह बताया गया कि जब मंदिर तोड़ने की घटना हो रही थी उस समय इमरान हुसैन वहां पर मौजूद थे। यह बयान बीजेपी नेता विजय गोयल और मनजिंदर सिंह का था। बीजेपी नेताओं का यह भी आरोप है कि इमरान हुसैन भीड़ को उकसा रहे थे। बीजेपी नेताओं के इस बयान के खिलाफ इमरान हुसैन ने शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस के द्वारा बुलाए जाने पर लोगों के बीच जाकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



