महाशिवरात्रि पर ऐसे बनाएं फ्रूट चाट टिक्की, व्रत में है एक अच्छा ऑप्शनNews 

महाशिवरात्रि पर ऐसे बनाएं फ्रूट चाट टिक्की, व्रत में है एक अच्छा ऑप्शन

हम सभी जानते है कि इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। जहां उस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा करते हैं। जहां सभी शिवालयों में भीड़ होती है। लोग इस मौके पर व्रत भी रखते हैं। उपवास के दौरान कुछ खाद्य पदार्थ और पेय वर्जित होते हैं। वहां केवल फल ही खाए जा सकते हैं।

बनाएं फलों के व्यंजन से

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप तरह-तरह के फलों के व्यंजन भी बना सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग व्रत में सादा खाना खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो चटपटा फ्रूट टिक्की बना सकते हैं। इसे बनाना आसान नहीं है, लेकिन यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। आइए जानते हैं फ्रूट टिक्की बनाने की विधि जिसे आप भी घर पर बना सकते है।

ये चाहिए सामग्री

सिंघाड़े का आटा या समा के चावल – 1 कप
2. उबले आलू – 2
3. सेंधा नमक – स्वादानुसार
4. काली मिर्च को पीस लें
5. बारीक कटी हरी मिर्च
6. हरा धनिया
7. भुना हुआ जीरा
8. धनिया पाउडर
9. देसी घी

इस विधि से बनाएं

आपको बता दे कि अगर आप समा के चावल की टिक्की बना रहे हैं तो सबसे पहले चावल को कुछ देर के लिए भिगो दें और फिर उसे दरदरा पीस लें। वहीं अगर आप सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस स्टेप की कोई जरूरत नहीं है। अब आलू को उबाल कर मैश कर लें और उसमें चावल का पेस्ट या सिंघाड़े का आटा डाल दें।

इस तरह बनाएं गोल लोई

आलू और आटे के पेस्ट में कुटी हुई काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनियां पाउडर और जीरा पाउडर मिलाएं। इस सूखे पेस्ट की गोल लोई बना लें। अब एक नॉन स्टिक पैन या पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। फिर टिक्की को तवे पर रखें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अब इसे प्लेट में निकाल लें और दही या चटनी के साथ सर्व करें। जो खाने में बहुत मजा देती है।

Related posts

Leave a Comment