इस मंदिर में शाम के समय रूकना होता है खतरनाक, है कुछ खास राज
हमारे देश में हम सभी जानते है कि लाखों मंदिर है। जिनमें श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर भगवान से मुराद मांगते हैं। जहां तमाम मंदिरों में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते है। वहीं, ऐसा भी माना जाता है किंं इनमे से कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जहां मांगी गई भक्तों की हर मुराद पूरी होती हैंं। तो वहीं, सभी मंदिरों का अपना-अपना महत्व होता है।
हर जीव बन जाता है पत्थर
तो आंज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कामना पूरी करने के लिएं नहीं बल्कि किसी अन्य वजह से प्रसिद्ध है। दरअसलं, ये मंदिर इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां शाम के बाद रुकने वाला हर जीव पत्थर का बन जाता है। ये मंदिर राजस्थान में स्थित है। जिसे किराडू मंदिर के नाम से जाना जाता है।
इस जिले में है स्थित
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान का यह मंदिर तमाम रहस्यों से भरा पड़ा है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जो भी शाम ढलने के बाद यहां गलती से भी रुक जाता है वो हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है। ये मंदिर राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है। मंदिर का नाम किराडू मंदिर है। वैसे तो इस मंदिर में काफी लोग आते हैं लेकिन सारे लोग शाम ढलने से पहले ही यहां से चले जाते हैं। इसके पीछे की वजह बड़ी खौफनाक है। यहां माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सूरज ढलने के बाद इस मंदिर में रुकता है वो हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है.
इनका माना जाता है श्राप
हालांकि, इस चीज के पीछे एक साधु के श्राप को माना जाता है। लोगों का कहना है कि आजतक कोई भी व्यक्ति शाम ढलने के बाद वहां से वापस नहीं लौटा है। हालांकि, इस मंदिर की खूबसूरती लोगों को बहुत भाती है। ये मंदिर खंडहरों के बीच स्थित है जहां पर जाकर लोग पिकनिक मनाते हैं। हालांकि, लोग इसके नाम से कांपते भी हैं।
मंदिर की खासियत
वहीं, किराडू मंदिर की खासियत यह है कि ये बेहद ही खूबसूरत है। इस कारण यहां लोगों का दिन में मेला लगा रहता है। हालांकि शाम होने से पहले ही लोग मंदिर से वापस लौट जाते हैं। ज्यादातर लोग तो डर के मारे इस मंदिर को दूर से देखकर ही लौट जाते हैं। वो लोग इस मंदिर में अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

