Breaking News health Lifestyle News 

लिट्टी चोखा स्वादिष्ट कैसे बनाएं

उत्तर भारत में प्रचलित डिश लिट्टी चोखा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। बिहार में प्रसिद्ध होने के साथ-साथ या झारखंड की प्रमुख डिश है जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। विशेष तौर पर ठंड में इस डिश की डिमांड ज्यादा होती है। जैसा कि ठंड की शुरूआत हो चुकी है तो आइए बनाना सीखते हैं। लिट्टी चोखा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा लें उसमें दो चम्मच घी,आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच अजवाइन क्रश करके मिला लें। उसके बाद आधा चम्मच बेकिंग सोडा आटे में डालकर आंटे को गूथ लें। आंटे को सेट होने के लिए 20 मिनट तक ढक कर रख दें। तब तक चोखा बनाने की तैयारी करें। चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आवश्यकतानुसार मुलायम बैंगन ले लें।

जरूर पढ़ें- कच्चा पनीर खाने के फायदे जान, इसे खाएं बिना नहीं रह पाएंगे आप

बैंगन में तेल लगाकर उसे भूंज लें। तेल लगाने से बैगन के छिलके आसानी से निकल आते हैं। इसी तरह टमाटर में भी हल्का तेल लगा कर लगभग 20 मिनट तक इन्हें भूंज लें। इसके बाद अब लिट्टी के लिए सत्तू की स्टफिंग तैयार करेंगे। जिसके लिए सत्तू, अचार का मसाला, नमक, बारीक कटी हुई हरी धनिया, हरा मिर्च, सरसों का तेल और दो चम्मच नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब चोखा के लिए टमाटर और बैंगन को अच्छी तरह से छील लें। अब इसमें एक चम्मच अदरक, हरी कटी धनिया लहसुन का पेस्ट, नमक स्वाद अनुसार, दो चम्मच सरसों का तेल, दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा मिर्च सारे मसालों को मैसर की मदद से अच्छी तरह मिला लें।

अब गूथे हुए आंटे की अपने पसंद के अनुसार लोई बना लें। लोई को मसल कर गोल कर लें और फिर उसे पेड़े की तरह दबा दें। दबे हुए आंटे को प्याले की शेप में बनाकर तैयार कर लें। प्याली के आकार के अनुसार उसमें एक से दो चम्मच सत्तू कि स्टाफिंग भर दें। स्टफिंग भरने के बाद प्याली को ऊपर से दबाकर बंद करके लिट्टी के आकार में गोल कर लें। इसी तरह एक एक करके सारी लिट्टी बना लें। हम लिट्टी को अच्छी तरह से सेक लें। अब लिट्टी के ऊपर  देसी घी लगाकर अच्छी तरह सर्व करें।

Related posts

Leave a Comment