मोदी सरकार पर हार्दिक पटेल ने कसा तंज़, फिर देखिये लोगों ने क्या किया
समाजवादी पार्टी की मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए पहुंचे गुजरात के मुख्य युवा नेता हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार पर तंज कसा है । अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हो चुका है । उन्होंने कहा कि यह गठबंधन और गठबंधनों से काफी मजबूत है और इस गठबंधन इतनी शक्ति है कि वह भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में धूल चटा सकती है ।
उत्तर प्रदेश दौरे पर है हार्दिक पटेल
अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं । उन्होंने बताया कि वह प्रतापगढ़ सुल्तानपुर मिर्जापुर और सोनभद्र भी गए । उन्होंने बताया कि वहां के लोग भारतीय जनता पार्टी के शासन से बिल्कुल त्रस्त हो गए हैं और उनसे अब छुटकारा चाहते हैं । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारत देश की जनता कह रही है कि यह गरीब जनता की पार्टी नहीं है । यह अमीरों की पार्टी है जो केवल और केवल अमीरों का ही ध्यान रखती है ।
समाजवादी पार्टी
मोदी सरकार पर तंज कसते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान विरोधी है । उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह उन सभी लोगों के साथ कदम कदम पर साथ है । जो कि संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं ना कि संविधान को खत्म करने की । उन्होंने मोदी सरकार को संकेत देते हुए कहा कि देश मोदी सरकार से नहीं बल्कि संविधान से चलता है । उनका कहना है कि भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं । उन्होंने पुलवामा हमले पर कहा कि वह अखिलेश यादव से भी सीआरपीएफ जवानों को पूर्ण सैनिक का दर्जा देने की मांग उठाने के लिए बात किए हैं ।
मोदी सरकार पर हार्दिक पटेल के द्वारा तंज कसा जाना यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी उन्होंने मोदी सरकार पर काफी बार तंज कसा है । मोदी सरकार को संविधान विरोधी बोलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी रोष में है ।
देश-दुनिया से जुडी हुई मजेदार ख़बरें सिर्फ India Alive पर.
Summary

Article Name
मोदी सरकार पर हार्दिक पटेल ने कसा तंज़, फिर देखिये लोगों ने क्या किया - India Alive
Description
समाजवादी पार्टी की मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए पहुंचे गुजरात के मुख्य युवा नेता हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार पर तंज कसा है ।
Author
Kunwar Hari Om
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


