अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्ता फैसले पर श्री श्री बनाम ओवैसी !
अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्ता के फैसले के बाद ये मुद्दा एक बार फिर गरमाया है| अब इसमें श्री श्री बनाम ओवैसी मुक़ाबला शुरू हो गया है| जिसको लेकर पूरे राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है साथ ही बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है।
एक तरफ जहाँ – श्री श्री बनाम ओवैसी का मुक़ाबला शुरू हो चूका है तो वहीँ हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर फैसला लेने के लिए मध्यस्थता के लिए भेज दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज फकीर मोहम्मद कलीफुल्ला को मध्यस्थता के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया पैनल के अन्य सदस्यों में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू भी शामिल हुए।
मोदी सरकार की जीत ! सर्वोच्च न्यायालय ने आर्थिक रूप से पिछड़ों के आरक्षण पर रोक से किया इंकार
इस मध्यस्ता के फैसले पर जहां कुछ लोग पक्ष में नजर आए वहीं कुछ ने विपक्ष में बयानबाजी की। इसी क्रम में पैनल में रविशंकर की नियुक्ति पर लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई है। इसके बाद से ही श्री श्री बनाम ओवैसी मुक़ाबला की बयार छिड़ गई| असदुद्दीन ओवैसी ने श्री श्री रविशंकर के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर को मीडिएटर बनाया है।
ओवैसी ने लोगो को ये याद दिलाया कि श्री श्री ने 4 नवंबर 2018 को कहा था कि यदि मुसलमान अयोध्या पर अपना दावा नहीं छोड़ेंगे तो हिंदुस्तान सीरिया बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान गुडविल दिखाते हुए इसे छोड़ दें। इस बात को कहते हुए ओवैसी ने ये कहा कि श्री श्री निष्पक्ष व्यक्ति नहीं है इससे फैसले पर असर पड़ेगा। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का मध्यस्ता का फैसला सही है और वो उसका स्वागत करते है।
अब आने वाले दिनों में तैयार हो जाइये श्री श्री बनाम ओवैसी तकरार देखने के लिए जिसका पूरा अपडेट मिलेगा आपको केवल इंडिया अलाइव पर पूरे विश्लेषण के साथ| एक है नरमंपंथी तो दूसरा है चरमपंथी इसलिए तकरार होना स्वाभाविक है लेकिन यहाँ तो बात शौखियात की भी है तो देखिये राम मंदिर -बाबरी मस्जिद की लड़ाई के यह दोनों सूत्रधार कहाँ तक इस लड़ाई को ले जाते है|
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने साबित कर डाला कि वह है अपने गुरु दिग्विजय सिंह के असली चेले !

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



