सरकार ने यातायात नियम पर आखिर क्यों लगाया भारी जुर्माना, यहाँ पढ़े असली वजह
ये तो सब जानते है कि अब सरकार द्वारा नए यातायात नियम लागू किए गए है। जी हां अब जो भी व्यक्ति इन यातायात नियमो का तोड़ेगा, उसे भारी जुर्माना चुकाना ही पड़ेगा। मगर क्या आप जानते है कि सरकार ने यातायात नियम पर आखिर इतना भारी जुर्माना क्यों लगाया है। बहरहाल इसकी असली वजह भी अब सामने आ चुकी है। बता दे कि इस मामले को लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ब्यान दिया है। इस बारे में उनका कहना है कि सरकार जुर्माने की सीमा को इस हद तक नहीं बढ़ाना चाहती थी। दरअसल सरकार के ऐसा कदम उठाने के पीछे की असली वजह ये है कि सरकार लोगो को सुरक्षा का असली मतलब समझाना चाहती है।

सरकार ने यातायात नियम पर क्यों तय किया इतना भारी जुर्माना, जाने वजह..
असल में सरकार यह चाहती है कि लोग इन नियमो का पालन करे और ऐसी स्थिति में किसी को दंडित न किया जाएँ। इसके साथ गडकरी का कहना है कि सरकार के लिए लोगो की जान ज्यादा कीमती है। इसी वजह से जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी की गई है। वैसे हम आपको बता दे कि हर नियम का उल्लंघन करने का जुर्माना भी अलग अलग है। जैसे कि सीट बेल्ट न पहनने पर अब आपको हजार रूपये का जुर्माना देना पड़ेगा। तो वही दो पहियों वाले वाहन पर तीन लोगो के बैठने की स्थिति में भी आपको हजार रूपये का जुर्माना देना पडेगा।
ऑड इवन फार्मूला फिर से होगा लागू
इसके इलावा अगर आप बालिग़ नहीं है और फिर भी ड्राइविंग कर रहे है। तो ऐसी स्थिति में आपको पच्चीस हजार रूपये का जुर्माना देना पडेगा। अब जाहिर सी बात है कि किसी भी नाबालिग के लिए वाहन चलाना सुरक्षित नहीं है। तो ऐसी स्थिति में भारी जुर्माना देने के डर से लोग ऐसे गलत काम करना छोड़ देंगे। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि सरकार ने यातायात नियम पर इतना भारी जुर्माना लगाने के बारे में क्यों सोचा और इसके पीछे की असली वजह क्या है। “दोस्तों आपकी सुरक्षा आपके अपने हाथो में है। अब ये तो आप पर निर्भर करता है कि आप सरकार के इस फैसले को सकारात्मक नियत से आंकते है या नकारात्मक नियत से।”
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



