ऑड इवन फार्मूला फिर से होगा लागू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से ऑड इवन फार्मूला लागू करने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार आॅड इवन फार्मूला 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू होगा। इस नियम के तहत 6 आॅड गाड़ियां तथा 6 इवन गाड़ियां सड़कों पर प्रतिबंधित रहेंगी। इस बार यह नियम कुल 12 दिनों के लिए लागू होगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर यह नियम लागू करने का फैसला लिया।प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगभग 25% प्रदूषण कम हो गया है।
क्या है ऑड इवन फार्मूला?
इस नियम के लागू होने के बाद आपको ध्यान में रखना है कि आप किस दिन कौन सी गाड़ी ले जा सकते हैं। इस बात को समझने के लिए आपको अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर का अंतिम अंक देखना होगा।
अगर आपकी गाड़ी का अंतिम नंबर 0, 2, 4, 6, 8 तो आप 5, 7, 9, 11, 13, 15 तारीख को अपनी गाड़ी सड़क पर ला सकते हैं। अगर आपकी गाड़ी का अंतिम नंबर 1, 3, 5, 7, 9 है तो आप 4, 6, 8, 10, 12, 14 को गाड़ी लेकर सड़क पर आ सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कई और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिसका एलान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया।इस प्लान को उन्होंने पराली एक्शन प्लान नाम दिया है। इस एक्शन प्लान के तहत उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्लान सुझाए हैं।
जरूर पढ़ें –दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित ट्वीट
नवंबर महीने में दिवाली का त्यौहार होने के चलते दिल्ली में वैसे ही काफी प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। जिससे आम जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो जाता है। बीमारियों का कहर भी काफी बढ़ जाता है।इस नियम के लागू होने के पश्चात दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को मास्क भी बांटेगी। ताकि वह कुछ हद तक खुद को सुरक्षित कर सकें।दिल्ली सरकार एक अक्टूबर से N-95 कैटेगरी के मास्क बांटेगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ठण्ड में पराली और कूड़ा जलाने से भी बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है। लेकिन इस बार इसे रोकने के लिए हर वार्ड में दो मार्शल तैनात किये जायेंगे। प्रदूषण की किसी भी शिकायत पर तुरन्त कार्रवाई के लिए वार रूम बनाया जायेगा।

