लंदन का मेयर बनना चाहता है भारतीय मूल का अंग्रेज गेंदबाज
पूरे विश्व में शायद ही कोई ऐसा देश है जहां पर भारतीय रहते ना हो या भारतीय देखे ना जाते हो। भारत के लोग पूरी दुनिया में लगभग सभी देशों में मौजूद हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर वहां पर काफी कामयाबी भी हासिल की है। कभी हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम हुआ करता था। मगर आज उसी इंग्लैंड में कई भारतीय उच्च पदों पर आसीन हैं। ऐसे ही इंग्लैंड के तरफ से क्रिकेट खेलने वाले एक भारतीय मूल का अंग्रेज गेंदबाज भी है जिसे हम मोंटी पनेसर के नाम से जानते हैं।
मोंटी पनेसर कभी इंग्लैंड के लिए खेला करते थे। वह एक बहुत अच्छे स्पिनर का स्थान बनाकर काफी समय तक इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेलते रहें। इस समय वह काउंटी क्रिकेट के लिए खुद को फिट होने की तैयारी में लगाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन का मेयर बनने की भी इच्छा जताई है।
भारतीय मूल का अंग्रेज स्पिनर बन चुका है लेखक
37 वर्षी इंग्लैंड के गेंदबाज मोंटी पनेसर अब एक लेखक भी बन चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी किताब आई एम मोंटी लिखी और प्रकाशित करवाई। विश्वकप के दौरान उन्होंने अपनी किताब की प्रति भारतीय खिलाड़ियों को भी सौंपी थी। भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा वह राजनीति में काफी रुचि लेते हैं। जब आप क्रिकेट से दूर होते हैं तो आपका ध्यान कहीं और लग जाता है। ऐसे में मैं राजनीति के बारे में पढ़ रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि लंदन के सादिक खान का कार्यकाल समाप्त होने वाला है ऐसे में उन्हें अगले मेयर की जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुछ ऐसा रहा है मोंटी पनेसर का करियर

अगर उनके क्रिकेट आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 50 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 5797 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड की तरफ से खेले गए 25 वनडे मैचों में उन्होंने 24 विकेट लिए हैं और 980 रन बनाए हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



