चीनFeatured Article 

शादी कर रहे लड़के के मंडप पर पहुंची उसकी गर्ल फ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा

शादी विवाह में तो हर किसी के साथ कोई न कोई तो ट्रेजडी हो ही जाती है कभी दूल्हे के साथ तो कभी दुल्हन के साथ तो कभी आए हुए मेहमानों के साथ। हाल ही में ऐसी एक घटना चीन में घटी जिसका वीडियो बहुत जोर शोर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का मुख्य कारण यह है कि इस वीडियो में दूल्हे के साथ जो ट्रेजडी हुई वह दूसरों के लिए मनोरंजक रही है।

एक चीनी युवक जब शादी की रस्म (किस करना) पूरी ही करने वाला था तभी अचानक उसकी पूर्व प्रेमिका वहां शादी के जोड़े में आ पहुंची। हुआ कुछ यूं कि वह शक्स के पैरों में गिर कर गिड़गिड़ा कर माफी मांगने लगी यह सारा वाक्या देखते ही उसकी पत्नी गुस्सा होकर स्टेज से उतर कर चली गयी। लड़की बहुत देर तक अपने बॉयफ्रेंड को मनाती रही मगर वह नहीं माना। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लव ट्राएंगल का नाम दिया जा रहा है।

युवक ने बताया कि मैं इस एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते को पहले ही खत्म कर चुका हूं क्यूंकि हम दोनों की पर्सनैलिटी एक दूसरे से भिन्न है। इस पूरा वाक्ये का कुछ अंश ही वायरल हुआ है जो लगभग 30 सेकंड का है। जिसमें एक्स गर्लफ्रेंड युवक को मना रही और युवक अपनी होने वाली पत्नी का हाथ पकड़े हुए है। यह वीडियो चाइनीज़ सोशल मीडिया साइट वाइडो पर खूब वायरल हुआ।

ऐसी कई घटनाएं समय-समय पर निकल कर हमारे सामने आया करती हैं। यह घटना चीन की घटित हुई है। मगर हमारे देश भारत में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। जिसमें प्रेमी जोड़े किसी न किसी वजह से अलग हो जाते हैं और फिर सारा भांडा शादी के दिन ही टूटता है। कई बार यह घटना है गंभीर हो जाती हैं और फिर उनके परिणाम बहुत ही भयानक होते हैं।

Summary
शादी कर रहे लड़के के मंडप पर पहुंची उसकी गर्ल फ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा
Article Name
शादी कर रहे लड़के के मंडप पर पहुंची उसकी गर्ल फ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा
Description
एक चीनी युवक जब शादी की रस्म (किस करना) पूरी ही करने वाला था तभी अचानक उसकी पूर्व प्रेमिका वहां शादी के जोड़े में आ पहुंची।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment