नरेन्द्र मोदीBreaking News Entertainment Featured Article 

चुनाव आयोग ने मोदी की बायोपिक फिल्म पर लगाई रोक

विवेक ओबरॉय की आने वाली फिल्म और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म पीएम मोदी पर चुनाव ना 11 अप्रैल को रिलीज होने पर रोक लगा दी है। फिल्म की रिलीज पर यह ड्रामा पिछले कई महीनों से चला आ रहा है। जिसकी वजह से विवेक ओबरॉय काफी परेशान चल रहे थे। फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज करने को घोषणा की गई थी। 11 अप्रैल को ही देश लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव का पहला चरण होना है।

फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्ष के राज नेता और कार्यकर्ता कई बार यह आपत्ति दर्ज करा चुके थे कि चुनाव के दौरान किसी राजनेता की बायोपिक का रिलीज होना मतदाताओं को उसके प्रति प्रभावित कर सकता है। हालांकि इससे पहले चुनाव नहीं एक बार फिल्म पीएम मोदी को क्लीन चिट दे दी थी और कहा था इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसकी वजह से फिल्मों पर रोक लगाई जाए। मंगलवार को फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यू सर्टिफिकेट भी मिल चुका था। इसके बाद यह जिम्मेदारी निर्माताओं के ऊपर थी कि फिल्म को वह निर्धारित दिनांक पर रिलीज करते हैं या नहीं। पर उससे पहले ही चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी।

दरअसल एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से यह कहकर मना कर दिया था कि याचिकाकर्ता यह बताएं कि फिल्म में ऐसा क्या है जिसके कारण फिल्म पर रोक लगनी चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई तो नहीं की। मगर उसने कांग्रेस कार्यकर्ता की याचिका पर यह कहा कि कोर्ट के आने के पास से बेहतर है कि वह चुनाव आयोग से पास जाएं और चुनाव आयोग ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।

इस फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे। विवेक ओबरॉय को गुजरात से बीजेपी के लिए स्टार प्रचारक भी बनाया गया है।

Summary
चुनाव आयोग ने मोदी की बायोपिक फिल्म पर लगाई रोक
Article Name
चुनाव आयोग ने मोदी की बायोपिक फिल्म पर लगाई रोक
Description
विवेक ओबरॉय की आने वाली फिल्म और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म पीएम मोदी पर चुनाव ना 11 अप्रैल को रिलीज होने पर रोक लगा दी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment