क्रिस गेल का कौन सा वीडियो हो रहा है वायरल
क्रिस गेल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में लोगों के द्वारा देखा जा रहा है और उसे पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिस गेल का यह वीडियो ऐसा है जिसे आमतौर पर क्रिस गेल ज्यादा तवज्जो नहीं देते लेकिन इस बार वह मैदान पर नहीं बल्कि बस से उतरने के बाद कुछ ऐसा कर बैठे कि जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं।
क्रिस गेल ने किया ऐसा डांस –
प्रीति जिंटा अक्सर अपनी टीम की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाने के लिए उतर जाती हैं लेकिन इस बार प्रीति जिंटा की टीम के खिलाड़ी और सिक्सर किंग ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बन गए हैं। जी हां, प्रीति जिंटा की टीम के खिलाड़ी क्रिस गेल ने बस से उतरने के बाद कुछ ऐसा कारनामा किया है जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है वह किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है। इस वीडियो में सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ आईपीएल के 22वें मैच के लिए जब किंग्स इलेवन पंजाब के सिक्सर किंग क्रिस गेल मोहाली के स्टेडियम पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
क्रिस गेल जब बस से उतरे तो बैंड बाजा के साथ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का स्वागत किया जा रहा था , पहले तो क्रिस गेल को पंजाबी भांगड़ा समझने में थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन जब भांगड़ा बजाने वालों ने क्रिस गेल के सिक्सर पंच और क्रिस गेल के लिरिक्स पर गाते हुए ढोल बजाना शुरू किया तब क्रिस गेल ने उन लोगों के साथ भांगड़े पर स्टेप किया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
गौरतलब है कि इससे पहले जब एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की थी तो उस दौरान प्रीति जिंटा ने भी मैदान में सैम करन के साथ भांगड़ा किया था और उस दौरान इनका वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

