चौथे चरण का मतदान हुआ संपन्न, जानें कहां-कहां हुआ चुनाव
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ वही पूरे देश के 9 राज्यों में चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ है। हालांकि पूरे देश से कुछ मतदान केंद्रों से ऐसी भी खबरें आई कि मतदान संपन्न करवाते समय कुछ अप्रिय घटनाएं भी हुई है जहां पर नेताओं की पोलिंग बूथ पर लगे कर्मचारियों से मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल हम एक बार नजर डालते हैं कि चौथे चरण के मतदान में कौन कौन से राज्य शामिल थे।
9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान खत्म –
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। वहीं चौथे चरण के मतदान में पूरे देश के 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर हुआ खास बात यह है कि आज चौथे चरण के मतदान में मुंबई की बॉलीवुड नगरी ने भी जमकर हिस्सा लिया। तो चलिए एक बार नजर डालते हैं उन राज्यों पर जहां पर आज मतदान खत्म हुआ है।
सोमवार को चौथे चरण के मतदान में राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13 – 13, महाराष्ट्र की 17, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की 6 लोकसभा सीटों पर, और पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर, बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर, और झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ। साथ ही साथ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हुआ। खास बात यह है कि अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में मतदान कराया जा रहा है। चौथे चरण के मतदान में कुल 62 फ़ीसदी वोट पड़े।
आपको बता दें कि आज चौथे चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एसएस अहलूवालिया, बाबुल सुप्रियो, और सुभाष भामरे के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में शामिल सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी के साथ 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत आज ईवीएम के अंदर कैद हो गई है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

