चौथे चरणFeatured Article News politics Trending 

चौथे चरण के मतदान में इन राज्यों में हुई इतनी प्रतिशत वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019 के 3 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और आज चौथे चरण का मतदान पूरे देश में लगभग 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर संपन्न हुआ। लेकिन चौथे चरण के मतदान में कितने प्रतिशत वोटिंग हुई यह जानना बेहद दिलचस्प है। क्योंकि 9 राज्यों में चौथे चरण के मतदान के समय कितने प्रतिशत वोटिंग हुई और इन 9 राज्यों में से किस राज्य में कितने प्रतिशत कम वोटिंग हुई यह जानना बेहद जरूरी है तो चलिए जानते हैं-

जम्मू कश्मीर में हुई सबसे कम प्रतिशत वोटिंग –

नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर आज चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान जम्मू कश्मीर राज्य में सबसे कम प्रतिशत वोटिंग हुई। यही वजह है कि जम्मू कश्मीर में हमेशा से सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती है। चौथे चरण के मतदान के समय सबसे ज्यादा वोटिंग का प्रतिशत पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया क्योंकि यहां पर 76.59% वोटिंग हुई है।
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो चौथे चरण के मतदान के समय  निम्नलिखित प्रकार से वोटिंग प्रतिशत रहा। जिनमें बिहार में 58.92%, जम्मू कश्मीर में 9.79%, झारखंड में 63.77%, मध्य प्रदेश में 66.52%, महाराष्ट्र में 55.88%, उड़ीसा में 64.05%, राजस्थान में 66.44% यूपी में 55.57% पश्चिम बंगाल में 76.59% वोटिंग हुई है।
उपरोक्त आंकड़ों के हिसाब से चुनाव आयोग के द्वारा वोट देने के लिए जितना भी प्रचार-प्रसार किया गया, उसे देखकर तो यही लगता है कि भारत देश की जनता वोटिंग के मामले में अभी भी उतनी जागरूक नहीं है, जितना कि उसे होना चाहिए। यही वजह है कि कई राज्यों में इसीलिए गठबंधन की सरकार बनाने का मुद्दा सामने आ जाता है। दूसरी ओर देखा जाए तो चुनाव आयोग ने भी इस बार वोट देने के लिए प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च करती हुई दिखी लेकिन जम्मू कश्मीर में 9.79% वोटिंग देखने के बाद तो यही लगता है कि लोग अभी भी अपने वोट के अधिकार को नहीं समझ पाए हैं।

Related posts

Leave a Comment